{"_id":"6a0c0c2022cf406ca50c8395","slug":"rg-kar-case-victim-neighbour-moves-cal-hc-claiming-his-house-vandalised-after-poll-result-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: आरजी कर पीड़िता के पड़ोसी के घर तोड़फोड़, गवाह संजीव मुखर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: आरजी कर पीड़िता के पड़ोसी के घर तोड़फोड़, गवाह संजीव मुखर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
Tue, 19 May 2026 12:37 PM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 19 May 2026 12:37 PM IST
सार
आरजी कर मामले के गवाह और मृतका के पड़ोसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका दावा है कि चुनाव नतीजों के बाद उनके घर में तोड़फोड़ की गई। उसने सुरक्षा की मांग करते हुए कोर्ट से मामले की तुरंत सुनवाई की अपील की है। हालांकि,अदालत ने फिलहाल तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
कलकत्ता हाई कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना में मृतका के एक पड़ोसी ने मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। संजीव मुखर्जी नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि वह इस मामले में सरकारी गवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उनके घर में तोड़फोड़ की गई।
संजीव मुखर्जी के वकील ने कोर्ट से याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग करते हुए इस मामले पर तुरंत सुनवाई करने का अनुरोध किया। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच ने इस मामले को सुना। उन्होंने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने वकील से कहा कि वह पहले याचिका दाखिल करें और सभी पक्षों को नोटिस भेजें।
अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले की सुनवाई सूची में तय नंबर आने पर ही होगी। मुखर्जी के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका मुवक्किल उस दुष्कर्म और हत्या मामले में गवाह है, जिसमें एक व्यक्ति संजय रॉय को दोषी ठहराया गया है। सियालदह सत्र अदालत ने इस मामले में संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RG Kar Case: आरजी कर मामले में अहम सुनवाई आज, कलकत्ता हाई कोर्ट नई डिवीजन बेंच के सामने पेश होंगी याचिकाएं
गौरतलब है कि आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। अब इस गवाह ने चुनाव नतीजों के बाद खुद पर हमले की बात कहते हुए कोर्ट से सुरक्षा मांगी है।