{"_id":"6790f7e4fe551dced500bcaa","slug":"rg-kar-case-convict-sanjay-roy-may-work-as-gardener-in-correctional-home-news-in-hindi-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: आरोपी संजय रॉय को सुधार गृह में मिलेगा माली का काम, दिया जाएगा 105 रुपये दैनिक वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: आरोपी संजय रॉय को सुधार गृह में मिलेगा माली का काम, दिया जाएगा 105 रुपये दैनिक वेतन
Wed, 22 Jan 2025 07:21 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:21 PM IST
सार
मजदूरी करके संजय रॉय जो कमाएगा उसे सुधार गृह विभाग द्वारा रखे गए खाते में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि एक अकुशल कैदी को दैनिक वेतन के तौर पर 105 रुपये दिया जाता है, जबकि एक कुशल कैदी को दैनिक वेतन के तौर पर 120 से 135 रुपये मिलता है।
विज्ञापन
प्रेसीडेंसी सुधार गृह
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय के शुरू में प्रेसीडेंसी सुधार गृह में माली के रूप में काम करने की संभावना है। एक अधिकारी ने इसकी जनकारी दी। उन्होंने बताया कि बाद में संजय रॉय को सिलाई, बढाईगिरीएल्यूमिनियम के बर्तनों के निर्माण जैसे काम भी कराए जाएंगे। प्रेसीडेंसी सुधार गृह के अधिकारी ने कहा कि आरोपी को 105 रुपये दैनिक वेतन दिया जाएगा।
आजीवन कारावास की सुनाई गई सजा
सियालदह अदालत ने आरोपी संजय रॉय को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अधिकारी ने कहा, "सुधार गृह में सभी कैदियों से कुछ न कुछ काम कराए जाते हैं। संजय एक अकुशल व्यक्ति है, उसे काम में व्यस्त रखना होगा। फिलहाल वह बागवानी का काम कर सकता है। यह एक या दो दिन में शुरू होगा।" उन्होंने बताया कि उससे किचन का भी काम कराया जा सकता है।
अधिकारी ने आगे कहा, "अगर वह खाना नहीं बनाएगा तो उसे खाना परोसना पड़ेगा और बर्तनों को साफ करना होगा। कार्य आवंटन या तो सप्ताह की शुरुआत में या फिर प्रतिदिन सुबह किया जाता है।" उन्होंने बताया कि प्रेसीडेंसी सुधार गृह में कैदियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए कुछ कौशल की आवश्यकता होती है और इसलिए संजय रॉय को प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। सुधार गृह के अधिकारी एक नोटबुक रखेंगे जहां उसकी गतिविधियों को दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मजदूरी करके वह जो कमाएगा उसे सुधार गृह विभाग द्वारा रखे गए खाते में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि एक अकुशल कैदी को दैनिक वेतन के तौर पर 105 रुपये दिया जाता है, जबकि एक कुशल कैदी को दैनिक वेतन के तौर पर 120 से 135 रुपये मिलता है।
क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन