फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Revised guidelines for UK nationals withdrawn by India issued on one October

राहत: ब्रिटेन के झुकने के बाद भारत ने ब्रिटिश यात्रियों को भी दी राहत, अब 10 दिन क्वारंटीन नहीं रहना होगा

Wed, 13 Oct 2021 03:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Oct 2021 03:31 PM IST
सार

ये दिशानिर्देश ब्रिटेन के कड़े रुख अपनाने के बाद एक अक्तूबर 2021 को जारी किए गए थे। इसके तहत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन नियमों को अनिवार्य कर दिया था और 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य कर दिया था।

विज्ञापन
Revised guidelines for UK nationals withdrawn by India issued on one October
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

क्वारंटीन नियमों पर ब्रिटेन के झुकने के बाद अब भारत सरकार ने भी बुधवार को अपने संशोधित दिशानिर्देश को वापस ले लिया है। ये दिशानिर्देश ब्रिटेन के कड़े रुख अपनाने के बाद एक अक्तूबर 2021 को जारी किए गए थे। इसके तहत भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए वैक्सीन की डोज लगे होने के बावजूद 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया था और वह भी अपने खर्चे पर। इसके अलावा 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य कर दिया था। साथ ही भारत आने के आठ दिनों के बाद भी टेस्टिंग करवानी पड़ती थी। सरकार के इस नियम के बाद ब्रिटिश सरकार बैकफुट पर आ गई थी। 

विज्ञापन


अब फरवरी वाला नियम ही रहेगा लागू
संशोधित दिशानिर्देश वापस लेने के बाद अब फरवरी में जारी किए गए दिशानिर्देश ही लागू रहेंगे। इसके तहत अब  10 दिनों तक क्वारंटीन नहीं रहना होगा और भी कई नियमों में छूट मिलेगी।
विज्ञापन


भारत के सख्त रुख के बाद ब्रिटेन आया था बैकफुट पर
भारत सरकार के सख्त रवैये के बाद ब्रिटेन बैकफुट पर आ गया था और एलान करते हुए कहा था कि 11 अक्तूबर से कोविशील्ड या यूके में मंजूरी पाए किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने वाले भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की चेतावनी पर ही कोविशील्ड को भी दी थी मान्यता
भारत की सख्त चेतावनी के बाद सितंबर में ब्रिटेन ने कोविशील्ड को मान्यता तो दे दी थी, लेकिन इसमें एक पेंच फंसा दिया था। इसमें भारत में बने कोविशील्ड लेने वाले यात्रियों को 10 दिनों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया था। जिसके बाद  भारत सरकार ने ब्रिटेन के इस रवैये पर सख्त रुख अपनाया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed