{"_id":"5e5e4ae18ebc3eead87e3da2","slug":"revenue-secretary-a-b-p-pandey-designated-as-finance-secretary-personnel-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने अजय भूषण पांडे को नया वित्त सचिव नियुक्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने अजय भूषण पांडे को नया वित्त सचिव नियुक्त किया
Tue, 03 Mar 2020 06:56 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 03 Mar 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
अजयभूषण पांडे
- फोटो : pti
राजस्व सचिव एबीपी पांडे को मंगलवार को वित्त सचिव मनोनीत किया गया कार्मिक मंत्रालय के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी को वित्त सचिव मनोनीत किये जाने को मंजूरी दे दी।
वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। झारखंड कैड के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नामित किया गया था।
इससे पहले पांडे ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीआईए) के सीईओ के तौर पर काम किया था। पांडे को ऐसे समय पर राजस्व सचिव से वित्त सचिव पर भेजा जा रहा है जब जीएसटी कलेक्शन लगातार चौथी बार फरवरी में एक लाख करोड़ के आंकड़े से ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अतनु चक्रवर्ती फिलहाल आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव हैं। वहीं ओडिशा कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी तुहीन कांत पांडे निवेश और लोक परिसंपत्ति विभाग के सचिव और तमिलनाडु कैडर के उनके सहकर्मी टीवी सोमनाथन व्यय विभाग में सचिव हैं। उसी बैच के देबाशीष पांडा वित्तीय सेवा सचिव हैं।