फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Revealed from CCTV Mansukh Hiren was in the car with Sachin Waje he was administered chloroform before being killed

सीसीटीवी से खुलासा: सचिन वाजे के साथ कार में थे मनसुख हिरेन, क्लोरोफॉर्म सुंघाकर हुई हत्या

Thu, 25 Mar 2021 02:09 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 25 Mar 2021 02:09 PM IST
सार

  • एटीएस ने किया दावा क्लोरोफॉर्म सुंघाकर की गई मनसुख की हत्या
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, मनसुख के चेहरे पर हत्या से पहले लगी थी चोट
  • निलंबित पुलिस ऑफिसर सचिन वाजे ने की जांच को गुमराह करने की कोशिश

विज्ञापन
Revealed from CCTV Mansukh Hiren was in the car with Sachin Waje he was administered chloroform before being killed
पूर्व असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस के पूर्व असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे एंटीलिया केस के साथ-साथ मनसुख हिरेन की हत्या मामले में भी फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र एटीएस के हाथ 17 फरवरी का एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें मनसुख हिरेन सचिन वाजे के साथ एक ही कार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एटीएस ने दावा किया है कि हत्या से पहले मनसुख को क्लोरोफॉर्म सुंघाया गया था। 

विज्ञापन

क्या है सीसीटीवी फुटेज में?

जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक कैब नजर आती है, जो सीएसटी स्टेशन पर रुकती है। इस कार में से मनसुख हिरेन बाहर निकलते हैं। इसके बाद दूसरे सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की ऑडी कार दिखाई दे रही है, जिसका इस्तेमाल सचिन वाजे कर रहे थे। यह ऑडी कार एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुकती है और मनसुख हिरेन उसमें सवार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम की गई वारदात

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र एटीएस का दावा है कि चार मार्च को वाजे ने फोन करके मनसुख हिरेन को ठाणे बुलाया। वहां तीन-चार लोग मौजूद थे। उन्होंने हिरेन को बेहोश करने के लिए पहले क्लोरोफॉर्म का इस्तेमाल किया और उसकी हत्या कर दी। वहीं, मनसुख हिरेन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसके चेहरे पर हत्या से पहले चोट लगी थी। एटीसी का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद वाजे दफ्तर लौटे और जांच को गुमराह करने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed