Telangana: KCR का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; पंडितों से पूजा करवाकर वेंकट ने मंत्रीपद संभाला
केसीआर को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके हाल चाल जानने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को यहां पहुंचे।
विस्तार
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गुरुवार को एर्रावल्ली स्थित फार्महाउस में गिर गए थे, तब से ही वह हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे एक के बाद एक नेता मुलाकात करने आ रहे हैं। इसी क्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी अस्पताल पहुंचे और केसीआर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राव का हाल चाल जाना। वहीं, दूसरी ओर पंडितों से पूजा करवाकर कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने सड़क और भवन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
बता दें, केसीआर को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरने के कारण हुए फ्रैक्चर के बाद शुक्रवार को यहां उनके बाएं टोटल हिप रिप्लेसमेंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया था। यह सर्जरी यहां यशोदा अस्पताल में वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जनों और अन्य चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम द्वारा की गई थी।
#WATCH | Hyderabad: Telangana CM Revanth Reddy meets former CM and BRS chief K Chandrasekhar Rao at Yashoda Hospital
विज्ञापन विज्ञापन
He underwent a total left hip replacement surgery after he fell in his farmhouse in Erravalli, on December 7.
(Video source - Telangana CMO) pic.twitter.com/OmQNVi1EWg— ANI (@ANI) December 10, 2023
शनिवार को डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए कहा था कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की हालत में सुधार है। डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल उन्हें दर्द नहीं हो रहा है। यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा लगातार उनकी मेडिकल जांच की जा रही है, मेडिकल जांच से जुड़ी बुलेटिन रिपोर्ट समय-समय साझा की जा रही है।
कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने सड़क और भवन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान पंडितों ने पूजा की।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Congress MLA Komatireddy Venkat Reddy takes charge as Minister of Roads and Buildings. pic.twitter.com/xrU4JeCOk1
— ANI (@ANI) December 10, 2023
रेड्डी 2019 से भुवनगिरी संसद क्षेत्र के संसद सदस्य और 2022 से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक रहे हैं।