फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Retired IAS officer Shakti Sinha passed away

निधन: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा नहीं रहे, वाजपेयी के निजी सचिव रहे थे 

Mon, 04 Oct 2021 09:23 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Amit Mandal Updated Mon, 04 Oct 2021 09:23 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा के निधन पर कई नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सिन्हा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। 
 

विज्ञापन
Retired IAS officer Shakti Sinha passed away
शक्ति सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व नौकरशाह और शिक्षाविद शक्ति सिन्हा का सोमवार को निधन हो गया। वह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव भी रहे थे। हालांकि, उनकी मृत्यु की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। कई नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सिन्हा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव अजय सिंह ने ट्वीट किया, जीवन कितना क्षणभंगुर है। कल ही शक्ति सिन्हा जी से मुलाकात की और एक लंबी और समृद्ध बातचीत हुई। अब वह नहीं रहे। बेहद व्यथित। सिन्हा 1979 CIबैच के आईएएस अधिकारी थे। वह नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) के पूर्व निदेशक भी थे। 
विज्ञापन


प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने ट्वीट किया, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पूर्व नौकरशाह और तीन मूर्ति में नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी एंड म्यूजियम के पूर्व निदेशक, शिक्षाविद और लेखक शक्ति सिन्हा के असामयिक निधन से स्तब्ध है। सिन्हा कुछ दिन पहले ही पीसीआई में हुई एक चर्चा में शामिल हुए थे। हम उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed