फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Results not as expected: Bengal BJP admits defeat, attacked on didi also

नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं: बंगाल भाजपा ने कबूली हार, ममता पर तंज- हारा प्रत्याशी कभी सीएम नहीं बना

Sun, 03 Oct 2021 06:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Oct 2021 06:44 PM IST
सार

बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है, लेकिन टीएमसी प्रमुख पर निशाना जारी रखा।

 

विज्ञापन
Results not as expected: Bengal BJP admits defeat, attacked on didi also
ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा ने राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अपनी हार कबूल कर ली है। पार्टी ने रविवार को नतीजे आने के बाद बयान जारी कर कहा कि ये नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं, लेकिन देश में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई हारा हुआ प्रत्याशी मुख्यमंत्री बन गया हो। भाजपा ने टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीप्रताप बनर्जी ने नतीजे आने के बाद बयान जारी कर कहा कि भवानीपुर में भले ही सीएम ममता बनर्जी जीत गई हों, लेकिन देश में ऐसा कभी नहीं हुआ जब किसी हारे प्रत्याशी ने खुद को सीएम बन लिया हो। उनका इशारा नंदीग्राम में ममता बनर्जी की भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से हार की ओर था। इसी साल मार्च अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी हार गई थीं, इसलिए अब वह उपचुनाव में जीतकर विधायक बनी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बेहद अहम भवानीपुर उप चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की है। रविवार को जारी हुए चुनाव परिणाम के अनुसार बनर्जी ने भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58000 से ज्यादा मतों के रिकॉर्ड अंतर से मात दी है। नंदीगग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी फिर सीएम तो बन गईं, लेकिन पद पर बने रहने के लिए उन्हें पांच नवंबर तक विधानसभा पहुंचना जरूरी था। अब, इस चुनाव में जीत हासिल करने के साथ उन्होंने अपनी कुर्सी पर मंडरा रहे संकट को दूर कर दिया है। बता दें कि बनर्जी भवानीपुर से दो बार पहले भी चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन अंतर के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत है।

जीत हासिल करने के बाद कोलकाता में मौजूद ममता बनर्जी ने कहा कि भवानीअखिलेश का भाजपा पर तंजपुर विधानसभा उप चुनाव में मैंने 58,832 मतों के अंतर से जीत हासिल की है और हमारी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, 'यहां (भवानीपुर में) लगभग 46 फीसदी लोग गैर बंगाली हैं। इन सब ने मेरे लिए वोट किया। पश्चिम बंगाल के लोग भवानीपुर को देख रहे हैं, जिसने मुझे प्रेरित किया है।' बनर्जी ने जनता और चुनाव आयोग को धन्यवाद कहा।

केंद्र पर लगाया अपने खिलाफ साजिशें रचने का आरोप
इसके साथ ही बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया और आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में जब से चुनावों की शुरुआत हुई है केंद्र सरकार हमें सत्ता से हटाने के लिए साजिशें रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पैर में चोट पहुंचाई गई जिससे में चुनाव न लड़ सकूं। मैं जनता के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने हमारे पक्ष में मतदान किया। मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद कहती हूं कि उन्होंने छह महीने में चुनाव आयोजित करवाए।


अखिलेश का भाजपा पर तंज
ममता बनर्जी की जीत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कुछ चुनाव ऐसे होते है जिनमें सिर्फ जमानत ही जब्त नहीं होती, बड़बोलेपन की जुबान भी जब्त हो जाती है। यूपी का चुनाव भाजपा की ‘सत्ता जब्त’ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed