फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Restriction on domestic flights lifted: Permission to run at full capacity from October 18, Civil Aviation Ministry gave exemption

घरेलू उड़ानों पर पाबंदी हटी: 18 अक्तूबर से पूरी क्षमता से चलाने की इजाजत, नागरिक विमानन मंत्रालय ने दी छूट

Tue, 12 Oct 2021 04:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 12 Oct 2021 04:24 PM IST
सार

पिछले माह सरकार ने घरेलू उड़ानों की यात्री क्षमता 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दी थी। अब अगले सोमवार से शत प्रतिशत क्षमता के साथ देश में उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Restriction on domestic flights lifted: Permission to run at full capacity from October 18, Civil Aviation Ministry gave exemption
एयर इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

नागरिक विमानन मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बाद घरेलू उड़ानों पर लगाई पाबंदी में राहत दे दी है। 18 अक्तूबर से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों में यात्रियों की क्षमता को लेकर लागू पाबंदियां हटा ली जाएंगी। इससे उड़ानों का संचालन पूरी क्षमता से किया जा सकेगा।

विज्ञापन

सितंबर में सरकार ने घरेलू उड़ानों की यात्री क्षमता 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दी थी। अब अगले सोमवार से शत प्रतिशत क्षमता के साथ देश में उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा। यानी अब घरेलू उड़ानों में पहले की तुलना में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराना होगा
पूर्ण यात्री क्षमता से उड़ानों के संचालन की इजाजत देने के साथ ही मंत्रालय ने एयर  लाइंस व एयरपोर्ट आपेरटरों से यह भी कहा है कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के उपाय सुनिश्चित करें और यात्रा के दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार का कठोरता से पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अगस्त में हवाई यात्री 31 फीसदी बढ़े, 66 लाख ने किया सफर
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार देश में हवाई यातायात तेजी से बढ़ रहा है। अगस्त में इसमें जुलाई के मुकाबले 31 फीसदी बढ़ोतरी हुई और यह 66 लाख यात्री प्रति माह हो गया। इससे महामारी के बाद से हवाई यात्रा में आ रही कमी की प्रवृत्ति में तेजी से बदलाव का संकेत मिला। जुलाई में घरेलू यात्रियों की संख्या 51 लाख रही थी।
पिछले माह किराए को लेकर दी थी यह बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने पिछले माह यानी सितंबर में एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए महीने में 15 दिनों का किराया अपने अनुसार तक करने की छूट दे दी थी। बचे 15 दिनों का किराया उन्हें सरकार द्वारा तय किए गए प्राइस बैंड के अनुसार ही लेना होगा।

किराए के प्राइस बैंड के तहत सरकार अब तक सबसे कम और सबसे ज्यादा किराए की लिमिट तय कर रही थी, लेकिन अब इसमें छूट दी गई है। अब सरकार महीने में 15 दिन ही यह लिमिट तय करेगी, जबकि बाकी 15 दिनों तक एयरलाइंस कंपनियां इसे अपने हिसाब से तय कर सकेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सितंबर में घरेलू उड़ानों में यात्री क्षमता को 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दिया था। 18 अक्तूबर से 100 फीसदी क्षमता से उड़ानों के संचालन की इजाजत दे दी गई है।
महामारी के कारण एयरलाइंस को हुआ भारी नुकसान
कोरोना महामारी की वजह से विमानन उद्योग पर काफी असर पड़ा है। लॉकडाउन के चलते कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल विमान सेवाओं का संचालन रोक दिया गया था। कई महीने तक सेवा बंद रहने के बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू तो हुईं, लेकिन यात्री संख्या को 50 फीसदी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed