फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Restaurants businessmen stare at uncertain future as customers may not have the stomach to dine out after lockdown

लॉकडाउन के बाद व्यवसाय के पहले जैसे होने को लेकर होटल, रेस्तरां कारोबारियों के बीच चिंता

Mon, 04 May 2020 12:36 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 04 May 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Restaurants businessmen stare at uncertain future as customers may not have the stomach to dine out after lockdown
Restaurant

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए दुनियाभर के कई देशों में मार्च के दूसरे सप्ताह से लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन लागू होने की वजह से रेस्तरां, पब समेत सभी खान-पान की सुविधाएं बंद हैं। 

विज्ञापन


लॉकडाउन लागू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं और मालिकों के बीच इस बात को लेकर अनिश्चितिता है कि क्या जब वे अपने आउटलेट को फिर से खोलेंगे तो उनका व्यवसाय वैसा ही होगा जैसे पहले होता था।
विज्ञापन



इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के खतरे ने सबसे ज्यादा होस्पीटैलिटी बिजनेस (अतिथि सत्कार व्यवसाय) को प्रभावित किया है। होटल, रेस्तरां और खान-पान वाली जगहों पर लोगों की भारी भीड़ जुटती है और यहां वायरस के संपर्क में आने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष और डीगस्टीबस के सीईओ अनुराग कत्रियार ने कहा कि समस्या दो स्तरों पर है। आप रेस्तरां में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कैसे करेंगे, जहां टेबल के बीच एक से दो मीटर की दूरी बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को कैसे समझाएंगे कि उन्हें जो खाना परोसा जाएगा वह सुरक्षित है।

एनआरएआई के अध्यक्ष ने कहा कि नाइट क्लबों, बार और भोज का कारोबार विशेष रूप से प्रभावित होंगे, क्योंकि ये बड़ी भीड़ पर निर्भर करते हैं।

कोरोना वायरस रेस्तरां जैसे बंद स्थानों पर तेजी से फैलता है। ऐसा ही एक उदाहरण चीन के ग्वांगझु में सामने आया, जहां नौ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए क्योंकि उनके साथ भोजन कर रहा एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव था। 

यहां गौर करने वाली बात है कि इस दौरान वहां मौजूद दर्जनों अन्य लोगों को यह बीमारी नहीं हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण केवल उन लोगों के बीच फैला जो संक्रमित व्यक्ति के साथ एयर कंडीनशर वाले एक कमरे में बैठे थे। 

न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट और अटलांटा में कम से कम तीन अमेरिकी प्रांतीय अधिकारियों ने रेस्तरां का विस्तार सड़कों पर करने का संकेत दिया। इससे सामाजिक दूरी का पालन किया जा सकेगा। साथ ही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए ज्यादा जगह होगी और ऐसी सड़कें वाहनों के लिए बंद हो जाएंगी। 


कत्रियार ने कहा कि मुझे लगता है कि वर्तमान में रेस्तरां के लिए ऐसा विकल्प एक अच्छा तरीका है, लेकिन मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहरों में यह मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed