फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Response of chief ministers and political leaders on Center's financial relief package presented by Finance Minister Nirmala Sitharaman

मोदी सरकार के आर्थिक पैकेज को ममता बनर्जी ने बताया 'जीरो', चिदंबरम ने कहा- केंद्र ने गरीबों को अकेला छोड़ दिया

Wed, 13 May 2020 08:22 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 13 May 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Response of chief ministers and political leaders on Center's financial relief package presented by Finance Minister Nirmala Sitharaman
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि केंद्र के आर्थिक पैकेज में गरीबों, प्रवासी मजदूरों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है। इस दौरान उन्होंने देश के कमजोर वर्ग के 13 करोड़ लोगों के खातों में पैसे डालने की केंद्र सरकार से अपील की है।

विज्ञापन


वीडियो लिंक के जरिए पूर्व वित्तमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछली रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन उस समय उन्होंने कुछ ब्यौरा नहीं दिया था। इसके बाद वित्त मंत्री से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने जो घोषणा की, उसमें गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए कुछ भी नहीं है।’’
विज्ञापन


चिदंबरम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सबसे ज्यादा परेशान गरीब और प्रवासी मजदूर हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘इस पैकेज में मध्यम वर्ग के लिए भी कुछ नहीं है। सरकार की तरफ से उन्हें कोई वित्तीय सहयोग नहीं दिया गया है। आईटीआर की तारीख बढ़ाई गई है, लेकिन यह वित्तीय सहयोग का कदम नहीं है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के आर्थिक पैकेज को ममता बनर्जी ने बताया 'जीरो'

वित्तमंत्री की तरफ से पेश किए गए आर्थिक राहत पैकेज को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीरो (शून्य) बताया है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, लेकिन ममता बनर्जी का कहना है कि इस राहत पैकेज में राज्यों के लिए कुछ भी नहीं है।


केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज की आलोचना करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "केंद्र के पैकेज में असंगठित क्षेत्र, सार्वजनिक व्यय, रोजगार सृजन के लिए कुछ भी नहीं है।" 

आत्मनिर्भरता का पैकेज: शिवराज सिंह चौहान 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज को भारत की आत्मनिर्भरता का पैकेज बताया।



उन्होंने कहा कि यह पैकेज महामारी से हुए नुकसान से हमें उबारेगा और एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि यह पैकेज रोजगार बढ़ाने का विराट अभियान है। 

शिवराज सिंह ने आर्थिक पैकेज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

सीएम चौहान ने कहा कि इससे स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा और यह लोकल को वोकल बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed