फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Resolution passed in Bengal assembly against BJP's Suvendu over remarks on TMC MLAs, News in hindi

West Bengal: बंगाल विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ प्रस्ताव पारित, TMC विधायकों पर की थी विवादित टिप्पणी

Thu, 13 Mar 2025 04:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 04:20 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज भाजपा नेता और नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। बता दें कि, एक दिन पहले विधानसभा में नेता विपक्ष ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Resolution passed in Bengal assembly against BJP's Suvendu over remarks on TMC MLAs, News in hindi
बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पार्टी के मुस्लिम विधायकों पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए लाया गया प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें कि, ये प्रताव सदन ने ध्वनि मत से पारित किया गया। भाजपा की तरफ से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति देने से स्पीकर बिमान बनर्जी के इनकार के बाद भाजपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट करने के बाद टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन


'देश के धार्मिक और सामाजिक ढांचे पर हमला'
निर्मल घोष ने दावा किया कि सुवेंदु अधिकारी ने देश के धार्मिक और सामाजिक ढांचे पर हमला किया है। बता दें कि, सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को टिप्पणी की थी कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर निकाल दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई। इस साथ ही पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ गए है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - TMC: ममता ने की मुस्लिम विधायकों पर शुभेंदु की टिप्पणी की निंदा, भाजपा पर लगाया धर्म की राजनीति करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विपक्ष के नेता पर मुस्लिम विधायकों पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर निशाना साधा था और भाजपा पर राज्य में नकली हिंदू धर्म लाने का आरोप लगाया था। सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि आपका आयातित हिंदू धर्म वेदों या हमारे ऋषियों द्वारा समर्थित नहीं है। आप मुसलमानों के अधिकारों को कैसे नकार सकते हैं? यह धोखाधड़ी के अलावा कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें - West Bengal: सुवेंदु बोले- नंदीग्राम आंदोलन न होता तो ममता CM नहीं बनतीं, भवानीपुर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

राज्य की जनसांख्यिकीय विविधता का उल्लेख
इस दौरान सीएम ममता ने पश्चिम बंगाल के जनसांख्यिकीय विविधता का भी उल्लेख किया और कहा कि बंगाल में 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय की आबादी है, जबकि 33 प्रतिशत मुस्लिम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed