फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Resignations continue in Congress party in support of Rahul Gandhi

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद

Sat, 29 Jun 2019 06:42 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 29 Jun 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Resignations continue in Congress party in support of Rahul Gandhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में इस्तीफों का दौर जारी है। राहुल गांधी के समर्थन में शुक्रवार को 120 से ज्यादा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था और ये सिलसिला अब भी जारी है। किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

 

वहीं, कांग्रेस सचिव और राजस्थान के सह-प्रभारी तरुण कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग कर दी गई। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सभी 280 ब्लॉक को भंग कर दिया था। इसके अलावा तेलंगाना में भी प्रदेश कमेटी भंग की गई।

कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया था। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक में पार्टी ने ये फैसला लिया था। बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सभी जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने फैसला लिया गया था। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में उथलपुथल का दौर जारी है। राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को अड़े हैं और तमाम नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं। लेकिन राहुल ने अपने फैसले पर अटल रहने के संकेत दिए हैं।

 

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों के शुरू हुए दौर के तहत शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 35 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी पद से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम ना आने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस पद से इस्तीफा दिए जाने के कारण प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आराधना मिश्रा ‘मोना’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव और उपाध्यक्ष आर पी त्रिपाठी ने भी अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।

इस्तीफा देने वालों में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के समन्वयक राजीव बख्शी, संयुक्त मीडिया समन्वयक पीयूष मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह और महामंत्री विनोद मिश्रा भी शामिल हैं।

इसके अलावा पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्यामकिशोर शुक्ल, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री व प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, विभाग व प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेंद्र मदान, संगठन मंत्री शिव पाण्डेय, सचिव व प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता मंजू दीक्षित और सोशल मीडिया प्रभारी संजय सिंह समेत कुल 35 पदाधिकारियों ने भी चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed