फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Researchers doubt on herd immunity viability to prevent infection

संक्रमण रोकने को लेकर हर्ड इम्युनिटी की व्यवहारिकता पर शोधकर्ताओं को संदेह

Wed, 08 Jul 2020 07:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jul 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
Researchers doubt on herd immunity viability to prevent infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए ‘हर्ड इम्युनिटी’ की व्यवहारिकता को लेकर शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में संदेह जताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हर्ड इम्युनिटी वह स्थिति होती है जब काफी सारे लोग संक्रमित हो जाते हैं और अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए कम से कम 70 फीसदी में आबादी में रोग प्रतिरक्षा तंत्र विकसित होना आवश्यक है।

विज्ञापन


द लांसेट जर्नल में प्रकाशित स्पेनिश अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने 60 हजार लोगों पर अध्ययन कर यह पाया कि महज पांच फीसदी लोगों में ही एंटीबॉडी तैयार हुई। आबादी के आधार पर अध्ययन का मकसद स्पेन में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर सीरोलॉजी के आधार पर कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदगी का आकलन करना था।
विज्ञापन


इस अध्ययन के लिए 35,883 घरों को चुना गया। 27 अप्रैल से 11 मई के बीच 61,075 लोगों ने वायरस संक्रमण के लक्षणों व जोखिम को लेकर जवाब दिए। शोधकर्ताओं ने दो तरह की जांच का विश्लेषण किया। इसमें पता चला कि प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट में सीरो की मौजूदगी पांच फीसदी और इम्युनिटी जांच में इसकी मौजूदगी 4.6 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भौगोलिक आधार पर कुछ अंतर देखने को मिला। जहां राजधानी मैड्रिड में इसका स्तर 10 फीसदी से अधिक था, वहीं तटीय इलाकों में यह तीन फीसदी से नीचे थे।

शोधकर्ताओं ने कहा, नतीजों से पता चलता है कि स्पेन की ज्यादातर आबादी में कोरोना संक्रमण के लिए सीरो का परिणाम नकारात्मक रहा। ये नतीजे जाहिर करते हैं कि महामारी की नई लहर से बचने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed