फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Research Artificial playgrounds rapidly polluting water, artificial turf big source of water pollution

Research: पानी को तेजी से प्रदूषित कर रहे खेल के कृत्रिम मैदान, कृत्रिम टर्फ पानी में प्रदूषण का बड़ा स्रोत

Wed, 25 Oct 2023 07:06 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 07:06 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने बार्सिलोना के तट से एकत्र किए गए 217 और ग्वाडलक्विविर नदी से 200 पानी के नमूनों का विश्लेषण किया। इसमें समुद्र से एकत्र किए गए नमूनों में 62 प्रतिशत में कृत्रिम टर्फ फाइबर पाया गया जबकि नदी से प्राप्त नमूनों में यह 37 प्रतिशत था।

विज्ञापन
Research Artificial playgrounds rapidly polluting water, artificial turf  big source of water pollution
कृत्रिम टर्फ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कृत्रिम टर्फ (एटी) खेल मैदान तेजी से प्राकृतिक टर्फ (एनटी) का स्थान ले रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, यूरोपीय संघ में हर साल लगभग 1,200 से 1,400 कृत्रिम टर्फ से बने खेल के मैदान स्थापित किए जा रहे हैं। ये मैदान मुख्य रूप से प्लास्टिक से बने होते हैं जो तेजी से पानी को प्रदूषित कर रहे हैं।

विज्ञापन


कृत्रिम टर्फ को लेकर बार्सिलोना विश्वविद्यालय में पृथ्वी विज्ञान संकाय के समुद्री भूविज्ञान की शोध टीम ने अध्ययन के बाद इसका खुलासा किया। अध्ययन में पहली बार कैटलन तट और गुआडलक्विविर नदी के सतही पानी से एकत्र किए गए नमूनों में कृत्रिम टर्फ फाइबर की भारी मात्रा पाई गई। 
विज्ञापन


शोध से पता चलता है कि कृत्रिम टर्फ पानी में प्रदूषण का एक बहुत बड़ा स्रोत है, जो जलीय वातावरण में तैरते हुए पाए जाने वाले पांच मिमी से अधिक लंबाई वाले 15 फीसदी प्लास्टिक के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शोधकर्ता विलियम पी. डी हान का कहना है कि हमें जो फाइबर मिले हैं वे मुख्य रूप से पॉलीइथाइलीन और पॉलीप्रोपाइलीन के हैं जो कृत्रिम टर्फ के वर्तमान वैश्विक उत्पादन व रुझानों से मेल खाते हैं और आमतौर पर जलीय वातावरण में तैरते हुए पाए जाते हैं।

एनवायर्नमेंटल पोल्लुशन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कैटलन तट और ग्वाडलक्विविर नदी की समुद्री सतह से एकत्र किए गए नमूनों का विश्लेषण करते हुए कहा है कि कृत्रिम टर्फ  पूरी दुनिया के लिए धीरे-धीरे मुसीबत बनते जाएंगे।

समुद्र में भी मिले कृत्रिम टर्फ
शोधकर्ताओं ने बार्सिलोना के तट से एकत्र किए गए 217 और ग्वाडलक्विविर नदी से 200 पानी के नमूनों का विश्लेषण किया। इसमें समुद्र से एकत्र किए गए नमूनों में 62 प्रतिशत में कृत्रिम टर्फ फाइबर पाया गया जबकि नदी से प्राप्त नमूनों में यह 37 प्रतिशत था।


जलीय जीवों के लिए भी नुकसान देह...शोधकर्ताओं का कहना है कि ये प्लास्टिक जलीय जानवरों द्वारा निगल लिए जाते हैं और इनके आंतों के रस्ते में रुकावट और अन्य बड़ी समस्याओं के अलावा विकास और प्रजनन दर में कमी के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed