फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day: Total 901 police personnel awarded for Police medals News and updates

Republic Day: 901 पुलिसकर्मी पुलिस मेडल से हुए सम्मानित, 140 को वीरता के लिए मिला पदक

Wed, 25 Jan 2023 02:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 02:52 PM IST
सार

140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसके अलावा विशिष्ट सेवा (पीपीएम) के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 93 तो मेधावी सेवा (पीएम) के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Republic Day: Total 901 police personnel awarded for Police medals News and updates
Police Medal - फोटो : ANI

विस्तार

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। इसमें 140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसके अलावा विशिष्ट सेवा (पीपीएम) के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 93 तो मेधावी सेवा (पीएम) के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, वीरता के लिए जिन पुलिसर्मियों को सम्मानित किया गया। उनमें 80 को वामपंथ प्रभावित क्षेत्रों और 45 को जम्मू-कश्मीर में सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 48 सीआरपीएफ से हैं, 31 महाराष्ट्र पुलिस के हैं। इसके अलावा 25 जम्मू-कश्मीर के हैं, नौ झारखंड, सात दिल्ली पुलिस के हैं। इसके अलावा अन्य बीएसएफ व अन्य राज्यों के पुलिसकर्मी हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


11 हजार सैनिक मानद रैंक से सम्मानित 
इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर 11 हजार से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया। हर साल सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को सेना में उनकी विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए मानद रैंक प्रदान किया जाता है।


43 लोगों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की मंजूरी दी है, जिसमें सात व्यक्तियों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, आठ को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 28 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक दिए जाएंगे। चार पुरस्कार विजेता मरणोपरांत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed