फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day parade may be held on a new Rajpath on 2022

नए राजपथ पर आयोजित हो सकती है 2022 में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड

Sat, 21 Sep 2019 10:43 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 21 Sep 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Republic Day parade may be held on a new Rajpath on 2022
republic day parade - फोटो : PTI

गणतंत्र दिवस 2022 की परेड नए सिरे से तैयार किए जा रहे राजपथ पर हो सकती है। वर्तमान में यह परेड राष्ट्रपति भवन से होते हुए विजय चौक के रास्ते इंडिया गेट तक जाती है। इस कार्य से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी है कि केंद्र ने नवंबर 2021 तक राजपथ के पुनरुद्धार कार्य को पूरा करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की परेड हर साल 26 जनवरी को इंडिया गेट स्थित राजपथ पर आयोजित की जाती है। यह रायसीना हिल्स जहां, राष्ट्रपति भवन स्थित हैं से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म होती है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम एनडीए सरकार द्वारा बनाई गई योजना की घोषणा के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें लुटियंस दिल्ली का फिर से पुनर्निर्माण किया जाएगा। लुटियंस दिल्ली को यह नाम इसके वास्तुकार एडवर्ड लुटियन के नाम पर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेगा परियोजना में 2022 तक एक नए संसद भवन का निर्माण करना और 2024 तक एकीकृत परिसर बनाने के लिए एक दर्जन सरकारी कार्यालयों को निर्मित करना शामिल है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम फरवरी 2021 तक राजपथ क्षेत्र के पुनर्विकास का काम शुरू करेंगे। वर्तमान स्थिति को पूरी तरह से सुधारने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि आप पेरिस या वॉशिंगटन डीसी जैसी अन्य राजधानियों के विस्तारों को देखिए और इसकी तुलना अपनी राजधानी से करिए तो आपको फर्क नजर आ जाएगा। यहां बिजली के खंभे की स्थिति और ट्रैफिक को देखने पर पता चलता है कि यहां चारों ओर शोर-शराबा है। 

उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि इन स्थानों के सभी केंद्रीय स्थल तीन किलोमीटर में ही है। हमारे पास जगह है और हमें अपना आधुनिकीकरण करने की जरूरत है।

लुटियंस जोन की ऐतिहासिक वास्तुकला के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा

लुटियंस जोन की ऐतिहासिक वास्तुकला के साथ छेड़छाड़ करने की चिंताओं पर, अधिकारी ने कहा कि हम लुटियंस की बुनियादी संरचना को नहीं छुएंगे क्योंकि यह हमारी विरासत का हिस्सा है और दुनियाभर में इसका ख्याल रखा जाता है। 

लेकिन हम इस जगह को और भी खूबसूरत और आधुनिक बनाएंगे। वास्तव में हम एडवर्ड लुटियन के मूल कार्यों का अध्ययन कर रहे हैं और उनके डिजाइनों को समझ रहे हैं, जो त्रुटिहीन हैं। अधिकारी ने कहा कि उनके अनुसार इन इमारतों में कोई विकास नहीं हुआ है। 

केंद्रीय शहरी और आवास विकास मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को अखबार को बताया था कि नॉर्थ ब्लॉक या साउथ ब्लॉक को नष्ट करने की कोई योजना नहीं है, हालांकि, इमारतों को आधुनिक संरचनाओं की जरूरत है।

अधिकारी ने बताया कि हम नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और राष्ट्रपति भवन के बाहरी हिस्सों को नहीं छुएंगे, लेकिन ये सभी इमारतें भूकंपरोधी नहीं हैं इसलिए हम इनका पुनर्विकास करेंगे। ब्राजील और कुआलालंपुर जैसी राजधानियों ने नई संसदों को बनाया है, हम उनसे इस मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं।

अधिकारी ने जानकारी दी कि केंद्र द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव (आरपीएफ) दस्तावेज के अनुरोध के अनुसार राजपथ और केंद्रीय क्षेत्र के साथ मोटे तौर पर तीन से चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पूरी तरह फिर से बनाया जाएगा। वहीं, सरकार 2021 दिल्ली मास्टर प्लान को भी बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed