{"_id":"6795fffac7cd64ee9c0f5591","slug":"republic-day-chief-guests-indonesia-president-parade-tableau-news-in-hindi-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने बढ़ाई गणतंत्र दिवस की शोभा, ओबामा-मैक्रों भी रह चुके हैं मुख्य अतिथि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने बढ़ाई गणतंत्र दिवस की शोभा, ओबामा-मैक्रों भी रह चुके हैं मुख्य अतिथि
Sun, 26 Jan 2025 02:57 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:57 PM IST
सार
2020 में ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो गणतंत्र-दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उनसे पहले 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई थी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनिशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड, झांकी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबियांतो के साथ इस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य हस्तियां भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति सुबियांतो ने भले ही पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस का हस्सा बने हो, लेकिन उनसे पहले कई देशों के राष्ट्रपति भारतीय लोकतंत्र के इस जश्न का हिस्सा बन चुके हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ईरान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी शामिल हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति थे पिछले साल के मुख्य अतिथि
पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे, जबकि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने 2023 में इस समारोह में शामिल हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि के तौर पर किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।
2020 में ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो गणतंत्र-दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उनसे पहले 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई थी। 2018 में सभी 10 आसियान देशों के नेता समारोह में शामिल हुए थे। साल 2017 में 2017 में अबू धाबी के तत्कालीन युवराज और वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मुख्य अतिथि थे। उनसे पहले 2016 में फांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी बढ़ाई समारोह की शोभा
साल 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल यानी की 2014 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। कांग्रेस के शासनकाल में 2013 में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक इस समारोह में शामिल हुए थे।
गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों में निकोलस सरकोजी, व्लादिमीर पुतिन, नेल्सन मंडेला, जॉन मेजर, मोहम्मद खातमी और जैक्स शिराक भी शामिल हैं। नेल्सन मंडेला ने 1995 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे। 2010 में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग बाक ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई थी। 2008 में निकोलस सरकोजी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के रूप में समारोह में भाग लिया था।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन