{"_id":"6775940dcf8a521ed40cb9f6","slug":"renowned-botanist-and-padma-shri-awardee-ks-manilal-passes-away-pm-modi-expresses-grief-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"K S Manilal: PM मोदी ने पद्म श्री केएस मणिलाल के निधन पर जताया दुख, पोस्ट कर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
K S Manilal: PM मोदी ने पद्म श्री केएस मणिलाल के निधन पर जताया दुख, पोस्ट कर कही ये बात
Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कट्टुंगल सुब्रह्मण्यम मणिलाल (केएस मणिलाल) का निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को उनके निधन की जानकारी दी। , केएस मणिलाल को प्राचीन लैटिन पाठ "हॉर्टस मालाबारिकस" के अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद करने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, वनस्पति विज्ञान में उनके कार्य भावी पीढ़ियों और शोधकर्ताओं के लिए लगातार मार्गदर्शक का काम करेंगे। मोदी ने लिखा, मणिलाल केरल की संस्कृति और उसके इतिहास के बारे में समान रूप से जिज्ञासु थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
कट्टुंगल सुब्रह्मण्यम मणिलाल कालीकट विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख थे।