{"_id":"6b029e1b0fe9a2f083050912","slug":"remembered-employees-after-12-years-former-cm-vijayan-lashes-out-pm-modi-calls-it-just-political-gimmick-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"'12 साल बाद कर्मचारियों की याद आई?': पीएम मोदी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम विजयन, बोले- यह सिर्फ राजनीतिक नौटंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'12 साल बाद कर्मचारियों की याद आई?': पीएम मोदी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम विजयन, बोले- यह सिर्फ राजनीतिक नौटंकी
Sun, 22 Nov 2026 01:24 PM IST
प्रशांत तिवारी
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:24 PM IST
सार
केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी आर्थिक नीतियों की आलोचना की है। विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 12 वर्षों तक कॉरपोरेट जगत को टैक्स में राहत और अन्य छूट देकर फायदा पहुंचाया, जबकि आम लोग स्थिर वेतन और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं।
विज्ञापन
केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। प्रधानमंत्री ने कॉरपोरेट जगत से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी और रोजगार सृजन को लेकर सवाल पूछा था। इस पर विजयन ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने टैक्स में छूट देकर बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाया है, जबकि आम लोग स्थिर वेतन और बढ़ती जीवन-यापन लागत से जूझ रहे हैं।
विजयन ने पीएम मोदी की टिप्पणी को बताया राजनीतिक नौटंकी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विजयन ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के शताब्दी सम्मेलन में प्रधानमंत्री की टिप्पणियों को 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 12 वर्षों तक कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करने और बड़े कारोबारियों को छूट देने के बाद अब प्रधानमंत्री आम लोगों की तरफ से बोलने का दिखावा कर रहे हैं।
कॉरपोरेट टैक्स में छूट के बावजूद वेतन नहीं बढ़ने पर उठाए सवाल
विजयन ने कहा, '12 साल तक कॉरपोरेट टैक्स घटाने और बड़े व्यवसायों को छूट देने के बाद, अब नरेंद्र मोदी यह सवाल पूछकर आम लोगों की तरफ से बोलने का दिखावा कर रहे हैं कि कॉरपोरेट जगत ने वेतन क्यों नहीं बढ़ाया या और नौकरियां क्यों पैदा नहीं कीं। श्रमिकों के लिए यह अचानक दिखाई गई चिंता कुछ और नहीं, बल्कि सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी है।'
विज्ञापन
कॉरपोरेट मुनाफा बढ़ा, आम लोग महंगाई से परेशान: विजयन
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कॉरपोरेट जगत के मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी हुई, लेकिन आम लोगों की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। लोग स्थिर वेतन और बढ़ती जीवन-यापन लागत के बीच संघर्ष करते रहे। विजयन ने कहा, 'जब कॉरपोरेट मुनाफे आसमान छू रहे थे और आम लोग स्थिर वेतन और बढ़ती जीवन-यापन लागत से जूझ रहे थे, तब यह चिंता कहां थी? कॉरपोरेट जगत के पक्ष वाला आर्थिक मॉडल बनाने के बाद, मोदी अब उनसे सवाल पूछने का दिखावा करके अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।'
पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछे थे वेतन और रोजगार पर सवाल
विजयन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉरपोरेट जगत के नेताओं से सवाल किया था कि सरकार की ओर से टैक्स में छूट और कारोबारी सुधारों के बावजूद उन्होंने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है या नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या कंपनियों ने अपने कार्यबल का विस्तार कर नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।
FICCI के शताब्दी सम्मेलन में पीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
गुरुवार को FICCI के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कारोबार को आसान बनाने और टैक्स में राहत देने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2014 में 30 प्रतिशत रही मूल कॉरपोरेट टैक्स दर को घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा, 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर इनकम टैक्स में छूट का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने कॉरपोरेट टैक्स की मूल दर को 2014 के 30% से घटाकर 22% कर दिया, और आज 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है। क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई या और लोगों को काम पर रखा? नहीं! आप सोचते हैं: 'मोदी जी, आप ही सब कर दीजिए; हम अपना काम खुद संभाल लेंगे!' क्या चीजें इसी तरह चलनी चाहिए?
ये भी पढ़ें: तेल-गैस के सात ब्लॉकों पर बड़ा फैसला: 30 साल तक बढ़ सकेंगे कॉन्ट्रैक्ट, अब सरकार को देना होगा ज्यादा मुनाफा
भारत की आर्थिक विकास दर और निर्यात का भी किया जिक्र
भारत के आर्थिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने भारत की अनुमानित आर्थिक विकास दर लगभग 7 प्रतिशत बताई। प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अक्टूबर में देश का वस्तु निर्यात करीब 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है।