फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relief Commissioner of Sikkim visited the disaster affected areas of Mangan district, took stock of the damage

Sikkim Flood: सिक्किम के राहत आयुक्त ने मंगन जिले आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, नुकसान का लिया जायजा

Thu, 05 Jun 2025 11:33 PM IST
पवन पांडेय एन. अर्जुन, अमर उजाला, गंगटोक
एन. अर्जुन, अमर उजाला, गंगटोक Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 05 Jun 2025 11:33 PM IST
सार

सिक्किम के राहत आयुक्त ने फिदांग (डोंगु) से चुंगथांग की ओर जाते हुए टीम ने रास्ते में पुलों, सड़कों, मकानों, आधारभूत संरचनाओं और आसपास के परिदृश्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चुंगथांग में, राहत आयुक्त एवं टीम ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात की और जमीनी हालात की जानकारी ली।

विज्ञापन
Relief Commissioner of Sikkim visited the disaster affected areas of Mangan district, took stock of the damage
सिक्किम के राहत आयुक्त ने मंगन जिले आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव तथा राहत आयुक्त एमटी शेर्पा ने गुरुवार को मंगन ज़िले के डोंगु और चुंगथांग उपमंडलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरे में उनके साथ सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक प्रभाकर राय, अपर निदेशक राजीव रोका और तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bengaluru New Police Commissioner: IPS सीमांत सिंह नए आयुक्त; भगदड़ में 11 मौतों के बाद सरकार का फैसला
विज्ञापन


इस दौरे का उद्देश्य लगातार वर्षा से हुई क्षति का आकलन करना और जमीनी स्थिति को समझते हुए त्वरित व दीर्घकालिक राहत एवं पुनर्वास के उपायों को प्रारंभ करना था। जानकारी के मुताबिक निरीक्षण की शुरुआत फिदांग से की गई, जहां नदी किनारे की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया। इसके साथ ही फिदांग पुल की स्थिति का भी आकलन किया गया। यहां मौजूद बांस के अस्थायी पुल की मरम्मत करने और एक नया पुल आमजन के उपयोग में लाने बनाने का निर्णय लिया गया। चुंगथांग के एसडीएम कार्यालय में एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें ज़िला एवं ग्राम पंचायत सदस्य, एडीसी डेवलपमेंट, एसडीएम, एसडीपीओ, चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ, एनडीआरएफ के उप-कमांडेंट और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत आयुक्त ने निर्वाचित प्रतिनिधियों और उपमंडल अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्हें संकट में धैर्य और एकजुटता बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि सरकार, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में, हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा लाचेन में फंसे कई पर्यटकों को सफलतापूर्वक निकाला गया और मौसम अनुकूल रहा तो शेष पर्यटकों को कल निकाला जाएगा।


यह भी पढ़ें - Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग पर रिजिजू बोले-हर सत्र खास होता है

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की और कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सिक्किम के अन्य सभी भाग पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस अवसर पर एसएसडीएमए द्वारा एसडीएम चुंगथांग कार्यालय को आपातकालीन वाहन की चाबी भी सौंपी गई। यह वाहन हाल की आपदाओं को देखते हुए राज्य में केवल चुंगथांग उपमंडल को प्रदान किया गया है। टीम ने चुंगथांग गुरुद्वारा का भी दौरा किया और प्राकृतिक आपदाओं के समय में सेवा कर रहे सेवादारों को उनकीनिःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई दवाओं की खेप भी चुंगथांग के चिकित्सा अधिकारी को सौंपी गई, जिसे लाचेन के लिए भेजा जाएगा। टीम ने लाचेन मार्ग पर भूस्खलनों से हुई क्षति का भी निरीक्षण किया। चूंकि सड़क संपर्क कई स्थानों पर बाधित है, राहत आयुक्त ने चुंगथांग एसडीएम को निर्देश दिया कि वे चुंगथांग से जेमा तक के मार्ग पर कई स्थानों पर पैदल (लकड़ी के) पुलों की योजना और लागत का तत्काल अनुमान तैयार करें। टीम ने हाल ही में मुनशिथांग के पास हुए वाहन दुर्घटना स्थल का भी दौरा किया और एनडीआरएफ उप-कमांडेंट विवेक कुमार तथा अन्य अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरे में एडीसी मंगन पेमा वांगचेन नामकार्पा, डीडीएमए मंगन के डीपीओ कर्मा दोरजी वाजलिंगपा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed