फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relation of reserve bank and finance ministry is strong: Jaitley

परिपक्व हैं रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के संबंध: जेटली

Tue, 17 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Relation of reserve bank and finance ministry is strong: Jaitley
arun jaitley - फोटो : PTI

 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरी बार रिजर्व बैंक के गवर्नर बनाए जाने की चर्चा पर पूछे गए सवाल से वित्त मंत्री ने खुद को अलग करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के आपसी संबंध काफी परिपक्व हैं। जहां तक वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक की बात है दोनों के बीच संस्थागत और परिपक्व संबंध है और विभिन्न मुद्दों पर दोनों में शीर्ष स्तर पर बातचीत होती है और हम एक दूसरे की बात को तवज्जो भी देते हैं।

विज्ञापन


राजन को दूसरा टर्म दिए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसकी चर्चा मीडिया से की जाए। राजन का वर्तमान कार्यकाल तीन साल का है जो सितंबर में समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन


राजन ने बीते 13 मई को दूसरे टर्म के बारे में अपनी रुचि जाहिर की थी और कहा था कि वह अपने कार्यकाल को शानदार ढंग से निभा रहे हैं और अभी बहुत सारे काम हैं जिन्हें किया जाना है। हालांकि सत्ताधारी भाजपा के कुछ लोग नहीं चाहते कि उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गवर्नर पद से हटा दिया जाना चाहिए'

Relation of reserve bank and finance ministry is strong: Jaitley
रघुराम राजन - फोटो : ANI

वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बीते सप्ताह कहा था कि राजन को उनके आरबीआई के गवर्नर पद से हटा दिया जाना चाहिए। देश में बेरोजगारी और औद्योगिक गति के कुंद पड़ने का जिम्मेवार स्वामी के ठहराया।

उन्होंने कहा था कि राजन देश के लिए उपयुक्त नहीं हैं और मैं उनके बारे में बहुत अधिक नहीं बोलना चाहता। महंगाई रोकने की आड़ में उन्होंने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी। उन्होंने देश को क्षति पहुंचाई है।

उन्हें जितनी जल्द शिकागो भेज दिया जाएगा, देश के लिए अच्छा होगा। राजन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके हैं और उन्हें प्रमुख ग्लोबल आर्थिक विश्लेषक माना जाता है। वह शिकागो विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर ऑन लीव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed