फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reduction in demand for Indigenous vaccine, 16 states did not get a single dose of Indian vaccine

देसी टीका की मांग में आई कमी, 16 राज्यों को नहीं मिली स्वदेशी टीका की एक भी खुराक

Mon, 15 Feb 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Feb 2021 03:40 AM IST
विज्ञापन
Reduction in demand for Indigenous vaccine, 16 states did not get a single dose of Indian vaccine
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के स्वदेशी टीका को लेकर हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार के सवाल उठाने के बाद सोशल मीडिया पर केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच बहस छिड़ गई है। वहीं, देसी टीका की मांग काफी कम दिखाई दे रही है। 16 राज्यों में अब तक स्वदेशी टीका की एक भी खुराक उपलब्ध नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


13 देशों को अब तक 64 लाख डोज मिली, जिसमें कोवाक्सिन की सिर्फ दो लाख डोज
विदेशों से भी कोवाक्सिन से ज्यादा कोविशील्ड भेजने की मांग आ रही है। भारत ने 20 देशों में 1.67 करोड़ खुराक भेजने की तैयारी की है। इसमें 13 देशों को बतौर तोहफा 64.7 लाख खुराक भेजी गई है। जबकि 1.05 करोड़ खुराक को व्यावसायिक रुप से बेचा जा रहा है। अब तक भेजे गए टीके में केवल दो लाख खुराक कोवाक्सिन की शामिल हैं।
विज्ञापन


देश में अब तक 82 लाख लोगों को लगा टीका, कोवाक्सिन तीन लाख को ही
वहीं देश में 9 फरवरी तक कोवाक्सिन और कोविशील्ड टीका की 2.15 करोड़ खुराक राज्यों को दी जा चुकी हैं। इनमें 1.89 करोड़ कोविशील्ड टीका की खुराक शामिल हैं। शनिवार तक देश में 82 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से कोवाक्सिन की खुराक करीब तीन लाख लोगों को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिख कोवाक्सिन टीका नहीं भेजने का आग्रह किया था। उनका कहना है कि इसका परीक्षण अभी तीसरे चरण में है। इसके जवाब में हर्षवर्धन ने भी पत्र लिख कर स्वदेशी टीका को बेहतर बताया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा था।

कोवाक्सिन के परीक्षण से जुड़े दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि 25,800 लोगों का पंजीयन करने के बाद दो-दो डोज दी जा चुकी हैं। अब 14 दिन के अंतराल के बाद यह देखा जा रहा है कि जिन्हें टीका लगाया गया, क्या उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ या नहीं? 


इन राज्यों को नहीं मिला टीका
अंडमान निकोबार, अरुणांचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर नागर हवेली, दमन व दीव, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में कोवाक्सिन की एक भी डोज नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed