फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Red Corner notice against JeM chief Masood Azhar

पठान कोट हमलाः जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

Tue, 17 May 2016 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Red Corner notice against JeM chief Masood Azhar

इंटरपोल ने पठानकोट आतंकी हमले के मुख्य आरोपी जैश-ए-मोहम्मद सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। उधर, भारत ने मसूद और रऊफ से पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की  टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति संबंधी ताजा पत्र लिख कर नवाज शरीफ सरकार पर दबाव बनाया है। इस मामले में एनआईए के पहले के अनुरोध पत्र पर पाकिस्तान ने चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन


पठानकोट हमला मामले में मसूद अजहर और रऊफ के खिलाफ एनआईए के गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद इंटरपोल ने यह नया रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। हालांकि ताजा रेड कॉर्नर नोटिस से पाक पर कुछ दबाव तो बढ़ा है, लेकिन फिर भी इसे सिर्फ औपचारिकता ही माना जा रहा है क्योंकि दोनों के खिलाफ पहले जारी नोटिस के बावजूद पाकिस्तानी आकाओं की सरपरस्ती के चलते वे खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि मसूद अजहर के खिलाफ संसद और जम्मू-कश्मीर विधानसभा आतंकी हमला मामले में पहले भी रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है, जबकि रऊफ के खिलाफ 1999 के आईसी-814 विमान हाईजैक मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। रेड कॉर्नर नोटिस होने पर दोनों आतंकियों को किसी भी देश की पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरपोल इंडिया के मुताबिक जैश के अन्य दो आतंकी शाहिद लतीफ और कासिम जान के खिलाफ भी जल्द रेड कार्नर नोटिस जारी किया जाएगा। शाहिद लतीफ को 2010 में पाकिस्तान के साथ संबंध सुधार की कोशिश के तहत जेल से रिहा कर दिया गया था।

कश्मीर में गिरफ्तार होने के बाद वह 11  साल तक भारतीय जेल में बंद था। लेकिन लतीफ रिहा होने के बाद पाकिस्तान जाकर फिर से जैश के लिए काम करने लगा। एनआईए के मुताबिक लतीफ पठानकोट हमले के मुख्य हैंडलरों में से एक है।


रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए लतीफ का एक वीडियो भी एनआईए ने सबूत के तौर पर पेश किया था, जिसमें वह हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए अपने आतंकियों की तारीफ कर रहा है। पाकिस्तानी वेबसाइट पर डाले गए इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed