{"_id":"5f95e9c11d0112567f14fb5f","slug":"recognize-and-implement-reforms-in-government-institutions-says-cvc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार को पहचानकर लागू करें सरकारी संस्थान : सीवीसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुधार को पहचानकर लागू करें सरकारी संस्थान : सीवीसी
Mon, 26 Oct 2020 02:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सभी सरकारी संस्थानों को सिस्टम से जुड़े सुधारों को पहचानकर लागू करने के लिए कहा है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में रविवार को बताया कि यह मंगलवार से शुरू हो रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सीवीसी की तरफ से की गई पहलों में से एक है।
विज्ञापन
‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ थीम के साथ जागरूकता सप्ताह का आयोजन 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा, आयोग ने यह भी इच्छा जताई है कि सभी संस्थान आंतरिक (लेखा कार्य और व्यवस्था) गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें, जिन्हें सतर्कता जागरूकता सप्ताह के एक हिस्से के तौर पर अभियान की तरह आयोजित किया जाना है। इसमें आतंरिक प्रक्रियाओं में सुधार, काम का समयबद्ध निस्तारण और प्रौद्योगिकी का लाभ लेकर सिस्टम से जुड़े सुधार करना शामिल है।
विज्ञापन
आयोग ने सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया, जिसमें आउटसोर्स कर्मियों को भुगतान, मकान आवंटन, भू-अभिलेख सहित संपत्ति का नवीनीकरण व डिजिटलीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं व मौजूदा नियमों का पालन करते हुए पुराने रिकॉर्डों को हटाने की बात शामिल है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर सीबीआई के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सीबीआई की तरफ से सतर्कता व भ्रष्टाचार पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन को पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।