{"_id":"62be2094866b987ec30a7c6f","slug":"rebel-mlas-dance-in-goa-hotel-lobby-as-their-leader-eknath-shinde-becomes-maharashtra-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Cm: शिंदे की ताजपोशी का हुआ एलान तो जमकर थिरके बागी विधायक, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Cm: शिंदे की ताजपोशी का हुआ एलान तो जमकर थिरके बागी विधायक, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें
Fri, 01 Jul 2022 03:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:45 AM IST
सार
बागी विधायकों के जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। कुछ विधायक तो मेज पर चढ़कर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
जमकर थिरके बागी विधायक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की सियासत में हफ्तों चले सियासी खेल में आखिरकार एकनाथ शिंदे की जीत हुई। अब वह महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
वहीं पिछले कुछ दिनों में सबसे ज्यादा चर्चित रहे शिवसेना के बागी विधायकों ने गोवा के होटल जमकर ठुमके लगाए। जैसे ही उन्होंने सुना कि शिंदे महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे, इसके बाद सभी विधायकों मराठी गानों पर खूब किया।
विज्ञापन
#WATCH गोवा: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री की घोषणा (एकनाथ शिंदे) होने पर पणजी के होटल में बागी विधायकों ने जश्न मनाया। pic.twitter.com/Fehc6QTAD9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
बागी विधायकों के जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। कुछ विधायक तो मेज पर चढ़कर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे के समर्थन में नारेबाजी भी की।
वहीं होटल की लॉबी में एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगी दिख रही है जिसमें दिख रहा है शिंदे और फड़णवीस एक साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। वहीं शिंदे ने बाद में उनसे वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें पूरी जानकारी दी।
बीएमसी चुनाव पर नजर
उद्धव शिवसेना और ठाकरे की विरासत पर पकड़ बनाए रख पाएंगे या नहीं, इसका फैसला बीएमसी चुनाव से तय होगा। अगर इससे पहले शिवसेना संगठन और संसदीय दल में फूट नहीं पड़ी तो उद्धव के लिए शायद राह आसान हो क्योंकि शिवसेना ढाई दशकों से बीएमसी की सत्ता पर काबिज है और मुंबई के वोटरों में शिवसेना की पकड़ बनी हुई है। अगर पार्टी पर शिंदे का कब्जा हुआ तो उद्धव के लिए आगे की राजनीति मुश्किल होगी।