फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rebel JD(S) faction declares Nanu as national president, to back INDIA bloc

JDS: बागी गुट ने खुद को बताया असली जेडीएस, नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया; 'इंडिया' गठबंधन का किया समर्थन

Mon, 11 Dec 2023 07:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Dec 2023 07:47 PM IST
सार

JDS: पूर्व केंद्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम ने कहा कि बंगलुरू में एक बैठक में हमने एचडी देवगौड़ा को अध्यक्ष पद से हटा दिया। सीके नानू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। हमने उन्हें सभी राज्य समितियों के गठन की शक्तियां दी हैं।

विज्ञापन
Rebel JD(S) faction declares Nanu as national president, to back INDIA bloc
सीके सानू, सीएम इब्राहिम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जद (एस) के बागी गुट ने सीके सानू को सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जगह पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस बागी गुट को सी एम इब्राहिम जैसे नेताओं का समर्थन हासिल था। सानू को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया था। वह केरल सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 

विज्ञापन

यहां नानू की ओर से बागी गुट की राष्ट्रीय महाधिवेशन बैठक बुलाई गई। बैठक में विद्रोही गुट ने खुद के वास्तविक जद (एस) घोषित किया और 'इंडिया' गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की।इस बागी गुट ने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग (एनडीए) में शामिल होने का फैसला लेने के लिए गौड़ा के खिलाफ यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग जाने और पार्टी पर अपना दावा करने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भी फैसला किया है। देवगौड़ा के नेतृत्व वाली जद (एस) ने शनिवार को इब्राहिम और नानू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। 

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने बैठक के बाद कहा कि लोकसभा में अपने बच्चों के लिए दो सीटों के लिए 92 की उम्र में आपने (एचडी देवगौड़ा) विचारधारा का त्याग कर दिया। उन्होंने कहा,'हमने उन्हें (देवगौड़ा को) तीन मौके दिए। 16 अक्तूबर को हमने यहां एक बैठक की। नौ नवंबर को हमने केरल में एक बैठक की और फैसला (भाजपा के साथ जाने का) बदलने का अनुरोध किया। आप (गौड़ा) नहीं बदले। आखिरकार आज 11 दिसंबर को बंगलुरू में एक बैठक में हमने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया। सीके नानू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। हमने उन्हें सभी राज्य समितियों के गठन की शक्तियां दी हैं।'

इब्राहिम ने आरोप लगाया, राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देवगौड़ा ने पार्टी की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के खिलाफ फैसला किया। हमारी पार्टी का संविधान खुद कहता है कि किसी भी सांप्रदायिक पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए। अगर ऐसे संबंध हैं तो ऐसा व्यक्ति जद (एस) का सदस्य नहीं हो सकता। देवगौड़ा विचारधारा के खिलाफ गए हैं। इसलिए आज के पूर्ण सत्र में उन्हें हटा दिया गया है। उनकी जगह नए अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed