फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Real Time Monitoring Dashboard to adopt by Ministries like Ministry of Health

Health Ministry: स्वास्थ्य मंत्रालय से सीख लेंगे अन्य मंत्रालय, अपनाएंगे रियल-टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड

Sun, 11 Sep 2022 12:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Sep 2022 12:38 PM IST
सार

रियल टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के दिमाग की उपज थी। इसके माध्यम से वह मंत्रालय से संबंधित सरकारी योजनाओं, संसदीय मामलों, पत्रों, फाइलों की पेंडेंसी की निगरानी करते हैं। 

विज्ञापन
Real Time Monitoring Dashboard  to  adopt by Ministries like Ministry of Health
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सरकारी योजनाओं और मंत्रालयों के कामकाज की निगरानी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की तर्ज पर डैशबोर्ड को अब अन्य मंत्रालय भी अपनाने का मन बना रहे हैं। इस रियल-टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड की शुरुआत सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई थी, जिसके माध्यम से विभाग के कामकाज की पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर शासन प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन


सितंबर, 2021 में शुरू होने वाला यह रियल टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के दिमाग की उपज थी। इसके माध्यम से वह मंत्रालय से संबंधित सरकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, संसदीय मामलों, पत्रों, फाइलों की पेंडेंसी, डेटा की वास्तविक समय की निगरानी करते हैं। 
विज्ञापन


कार्य आवंटन के साथ होता है शिकायत आवंटन 
डैश बोर्ड के माध्यम से मंत्रालय के कामकाज का आंवटन करते समय शिकायतों को भी संबंधित अधिकारियों को टैग किया जाता है। संबंधित अधिकारी द्वारा उनका निपटारा किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि शिकायतों के विश्लेषण से मंत्रालय को नीतिगत निर्णय लेने में भी मदद मिलती है। इसकी मदद से अधिकारी आने वाले बिलों को भी ट्रैक करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 तरह के मॉड्यूल
डैशबोर्ड की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें सभी 15 मॉड्यूल के डेटा को एकीकृत किया गया है और स्वास्थ्य मंत्रालय के दायरे में आने वाली विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और संस्थानों के साथ जोड़ा गया है, जो 360 डिग्री काम पर निगरानी रखने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed