SC के जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हुई तीखी प्रतिक्रिया, किसी ने की सराहना तो कोई विरोध में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की ओर से न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद खलबली का माहौल बन गया है। जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी बात रखी और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के सामने अपना पक्ष रखा। इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया, जहां कहीं जजों का समर्थन किया गया तो कहीं विरोध।
पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि ये बेहद दुखद है कि देश के सीनियर जजों को मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ रही है। वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि ये बात सामने आने से चीफ जस्टिस पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। किसी को सामने आने की जरूरत थी जो चीफ जस्टिस के हाथों शक्तियों के हो रहे गलत इस्तेमाल का खुलासा कर सके।
Deeply sad & pained, also feel a sense of agony that highest court of land should come under such severe stress that forces judges to address the media: Salman Khurshid, senior advocate on press conference by 4 Supreme Court judges. pic.twitter.com/vtGg2JRQYJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 12, 2018
"It is certainly a very serious development which has cast a huge shadow on the Chief Justice. Somebody had to confront the situation, where CJ is blatantly misusing his powers, hence the unprecedented step": Prashant Bhushan, lawyer & politician pic.twitter.com/Mrv5BZPjSk
— ANI (@ANI) January 12, 2018
सुप्रीम कोर्ट के वकील केटीएस तुलसी ने कहा कि कई परिस्थितियां ऐसी घटित हुईं कि कोर्ट के सीनियर जजों को ये कदम उठाना पड़ा। तुलसी बोले- जब जज अपनी बातें रख रहे थे उनके चेहरे पर दर्द साफ दिख रहा था। हम मांगों को अनसुना किए जाने की बातों का समर्थन नहीं करते, लेकिन इस तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट की छवि पर सवाल खड़े करते हैं।
It's quite shocking. There must have been compelling reasons for the senior-most judges to have adopted this course of action. One could see pain on their faces while they were speaking: KTS Tulsi, advocate SC on 4 judges' letter to CJI pic.twitter.com/hd86rdR040
— ANI (@ANI) January 12, 2018
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी जजों के पक्ष में खड़े दिखे। स्वामी ने कहा कि वे जजों के इस फैसले की आलोचना नहीं करेंगे। हम सभी जजों का सम्मान करते हैं और अपेक्षा की जाती है कि पूरा सुप्रीम कोर्ट एक विचारधारा पर राजी हो।
We can't criticize them, they are men of great integrity & have sacrificed a lot of their legal career, where they could've made money as senior counsels. We must respect them. PM must ensure that the 4 judges & CJI, in fact whole SC come to one opinion & proceed further: S.Swamy pic.twitter.com/dYj6MJPhkO
— ANI (@ANI) January 12, 2018
चारों जजों का भी हुआ विरोध
सीनियर वकील उज्जवल निकम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये न्यायपालिका के लिए एक काला दिवस है, क्योंकि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस एक गलत प्रभाव ला सकती है। इतना ही नहीं आम आदमी हर न्यायिक फैसले पर सवाल खड़ा कर सकता है।
This is a black day for Judiciary. Today's press conference would cause a bad precedent. From now on every common man could look at all judicial order with suspicion. Every judgement will be questioned : Ujjwal Nikam, senior lawyer pic.twitter.com/lIPabrRNjS
— ANI (@ANI) January 12, 2018
पूर्व रिटायर्ड जज आर एस सोढ़ी ने जजों के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि ये उनकी बचकानी हरकत है। 23 जजों में से सिर्फ 4 इक्ट्ठे हुए जिन्होंने चीफ जस्टिस को कटघरे में खड़ा कर दिया। मैं मानता हूं कि चारों जजों को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। लोकतंत्र खतरे में है ये उन्हें कहने की जरूरत नहीं उसके लिए संसद हमारे देश में मौजूद है।
I think all 4 judges should be impeached, they have no business to sit there and deliver verdicts anymore. This trade unionism is wrong. Democracy in danger is not for them to say, we have parliament, courts, police functioning: Justice R.S. Sodhi (Retd) pic.twitter.com/bBFW8v5rkv
— ANI (@ANI) January 12, 2018