फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four people fell from an 80-foot-high tower in Maharashtra; a mother and her two children lost their lives.

महाराष्ट्र: नलदुर्ग किले में दर्दनाक हादसा, 80 फीट ऊंचे बुर्ज से गिरी महिला और बच्चे, मां समेत तीन की मौत

Fri, 04 Sep 2026 12:26 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, संभाजीनगर
पीटीआई, संभाजीनगर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:26 PM IST
सार

महाराष्ट्र में एक हादसे ने परिवार को खत्म कर दिया।दरअसल, धाराशिव जिले के नलदुर्ग किले में 80 फीट ऊंचे बुर्ज से 30 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चे गिर गए। हादसे में महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Four people fell from an 80-foot-high tower in Maharashtra; a mother and her two children lost their lives.
हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित प्रसिद्ध नलदुर्ग किले के एक बुर्ज से 30 वर्षीय महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चे गिर गए, जिसके कारण मां और दो बच्चों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई थी।

विज्ञापन

कैसे हुआ यह हादसा? 
पुलिस के अनुसार, वंतल गांव में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली अश्विनी मनोहर पोल अपने बेटे अजिंक्या (5.5 वर्ष) और ढाई वर्ष की जुड़वां बेटियों वीरा और क्रांति के साथ ऐतिहासिक स्थल पर गई थीं।एक अधिकारी ने बताया कि चारों लोग किले के सबसे ऊंचे स्थान उपली बुर्ज से गिर गए।

विज्ञापन

अश्विनी और अजिंक्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वीरा और क्रांति को चोटों के साथ धरशिव सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि क्रांति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र सुरक्षा बल में काम करती थी मां
105 एकड़ में फैला नालदुर्ग किला 100 से अधिक बुर्जों से सुसज्जित है। उपली बुर्ज लगभग 80 फीट ऊंचा है। अधिकारी ने बताया कि अश्विनी पहले महाराष्ट्र सुरक्षा बल में शामिल हुई थीं, जो एक सरकारी सुरक्षा एजेंसी है, लेकिन उन्होंने 4-5 महीने पहले इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने बताया कि नालदुर्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने आगे कहा,'अश्विनी और उसके दो बच्चों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। इसके बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed