फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   reaction on shiv sena mp ravindra gaikwad air india conflict

AI स्टाफ को सांसद ने चप्पल से पीटा, सपा नेता बोले- शिवसेना वाले कभी नहीं सुधरने वाले

Fri, 24 Mar 2017 03:29 PM IST
amarujala.com- Written by : मोहित
amarujala.com- Written by : मोहित Updated Fri, 24 Mar 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
reaction on shiv sena mp ravindra gaikwad air india conflict
रविंद्र गायकवाड़ (फाइल फोटो)

एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। गायकवाड़ पर कर्मचारी को चप्पल से मारने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


जिसके बाद गायकवाड़ ने कहा कि हां मैंने स्टाफ को पीटा, क्या आप मुझसे उम्मीद करते हैं कि चुपचाप उनकी गालियां सुनता? इसके साथ ही शेखी बघेरते हुए कहा कि मैने एक बार नहीं 25 बार चप्पल से एयर इंडिया के स्टाफ की पिटाई की थी।
विज्ञापन


अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी(एसपी) नेता अबू आजमी ने कहा कि 'शिवसेना के नेता कभी नहीं सुधरने वाले।'

वहीं शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि  'गायकवाड़ ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने कर्मचारी को पीटा, लेकिन पार्टी इस तरह का बर्ताव स्वीकार नहीं करेगी।' उन्होंने आगे कहा कि वह एक पॉपुलर नेता हैं हम वजह का पता लगाएंगे आखिर उन्होंने अपना आपा क्यों खोया और वह क्यों इतने उत्तेजित हुए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि 'ऐसा कभी नहीं होना चाहिए किसी भी राजनीतिक दल को इस तरह का बर्ताव और मारपीट नहीं करनी चाहिए।' बता दें कि पीडि़त कर्मचारी की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। उड्डयन मंत्रालय को इस मामले की पूरी जानकारी भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed