फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rcar rams into trailer truck near Himatnagar in Gujarat several killed news in hindi

Gujarat: साबरकांठा में कार-ट्रेलर ट्रक के बीच टक्कर, सात लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 25 Sep 2024 09:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

शामलाजी से अहमदाबाद की ओर आ रही कार ट्रेलर के पीछे से टकरा गई, जिसके बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Rcar rams into trailer truck near Himatnagar in Gujarat several killed news in hindi
दुर्घटना - फोटो : ANI(Video Grab)

विस्तार

गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर के पास कार और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। शामलाजी से अहमदाबाद की ओर आ रही कार ट्रेलर के पीछे से टकरा गई, जिसके बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि कार शामलाजी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी। हालांकि, अभी तक मृतकों के नाम उजागर नहीं किये गये हैं, लेकिन ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि जान गंवाने वालों में अधिकांश अहमदाबाद के हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन

हिम्मतनगर डिप्टी एसपी एके पटेल ने कहा, "आज सुबह हिम्मतनगर हाईवे पर एक कार की भारी वाहन से टक्कर हो गई। कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई। एक घायल भी है। ये सभी अहमदाबाद के रहने वाले हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed