Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravindra Raina was removed from the post of Jammu and Kashmir BJP President; Sat Sharma got the responsibility

BJP: रवींद्र रैना को मिली हार की सजा, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए गए; सत शर्मा को मिली जिम्मेदारी

Sun, 03 Nov 2024 10:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 03 Nov 2024 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
रवींद्र रैना जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पर्याय बन गए थे। पिछले एक दशक से वे बहुत सक्रिय भूमिका में थे और जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता  पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे।
loader
Ravindra Raina was removed from the post of Jammu and Kashmir BJP President; Sat Sharma got the responsibility
रवींद्र रैना - फोटो : X @TipsChaudhary

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना को उनके पद से हटा दिया गया है। चर्चा थी कि नौशेरा में अपना चुनाव हारने के बाद रैना  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन पार्टी ने इसे अब तक स्वीकार नहीं किया था। लेकिन रविवार को भाजपा ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। पार्टी ने अब जम्मू-कश्मीर में सत शर्मा को नया अध्यक्ष बनाया है। अब जम्मू-कश्मीर में वे भाजपा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि रवींद्र रैना को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाकर केंद्रीय राजनीति में उनकी भूमिका बढ़ाने की ओर संकेत किया गया है। 



रवींद्र रैना जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पर्याय बन गए थे। पिछले एक दशक से वे बहुत सक्रिय भूमिका में थे और जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता  पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले रवींद्र रैना को पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। इस चुनाव में उन्हें नौशेरा से चुनावी मैदान में उतारा गया था। लेकिन नेशनल कांफ्रेंस के सुरिंदर चौधरी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 


रैना अपने पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी तेवर के लिए जाने जाते थे। इस बार चुनाव में भाजपा को जम्मू-कश्मीर से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन पार्टी को नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के सामने हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को सबसे ज्यादा निराशा जम्मू के हिंदू बहुल इलाकों से मिली जहां उसे लगभग क्लीन स्वीप करने का अनुमान था। 

भाजपा को जम्मू क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिले थे, लेकिन फिर भी यह उसकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं था। सबसे अधिक बुरा यह हुआ कि खुद रवींद्र रैना भी अपना चुनाव हार गए। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि अपनी हार से निराश रैना ने चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ही पार्टी नेतृत्व को अपने पद से इस्तीफा भेज दिया था। लेकिन अब पार्टी ने उस पर संज्ञान लेते हुए नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed