{"_id":"5995859e4f1c1b78548b462d","slug":"ravi-shankar-prasad-slams-rahul-gandhi-s-remarks-against-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस में 'शब्द वार', रविशंकर प्रसाद बोले- भाषण नहीं देते, रोते हैं राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा-कांग्रेस में 'शब्द वार', रविशंकर प्रसाद बोले- भाषण नहीं देते, रोते हैं राहुल
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस पर तिरंगे को लेकर राहुल गांधी के जोरदार हमले के बाद भाजपा और कांग्रेस में 'शब्द वार' शुरू हो चुका है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'राहुल भाषण नहीं देते बल्कि बिलखते हैं।'
विज्ञापन
पढ़ें- केरल: RSS कार्यकर्ता की हत्या पर बोले जेटली-ऐसी दरिंदगी से आतंकी भी कांपे
विज्ञापन
दरअसल गुरुवार को जनता दल (यू) से बागी हुए शरद यादव के दिल्ली में किए गए शक्ति प्रदर्शन में राजनीति के तमाम बड़े दिग्गज जुटे थे। इस दौरान राहुल ने आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। कहा कि 'सत्ता में आने के बाद ही संघ ने सीखा तिरंगे को सलाम करना सीखा है।साथ ही संघ अपने एजेंडे पर चुनाव नहीं जीत सकता था, लेकिन अब धीरे-धीरे अपने लोगों को सत्ता में घुसाया जा रहा है।'
विज्ञापन
पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत को झंडा फहराने से रोका, पलक्कड़ के DM समेत 5 का ट्रांसफर
राहुल पर तंज कसते हुए रविशंकर ने कहा कि 'देश के सामने एक तरफ देश को लूटने वाले है तो दूसरी तरफ देश को बचाने वाले।'
उन्होंने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा को बधाई दी। केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि 'केरल के कन्नूर में आरएसएस कार्यकर्ताओं की सीपीएम द्वारा हत्या क्यों और कैसी हो रही है इसके बारे में बताएं।'