{"_id":"5992963e4f1c1baf588b4811","slug":"rss-chief-unfurls-tricolour-in-palakkad-after-authorities-restrain","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सरकार की रोक के बावजूद संघ प्रमुख भागवत ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल सरकार की रोक के बावजूद संघ प्रमुख भागवत ने फहराया तिरंगा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केरल के पलक्कड़ में एक सरकारी स्कूल में तिरंगा फहराया। पहले उन्हें तिरंगा फहराने से रोक दिया गया था। बताया जा रहा है कि पलक्कड़ के जिला प्रशासन ने किसी भी सरकारी स्कूल या राज्य सरकार से वित्त प्राप्त स्कूल में किसी राजनेता के झंडा फहराने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
Kerala: RSS Chief Mohan Bhagwat unfurled the national flag in Palakkad school pic.twitter.com/vDK8xn9V20
— ANI (@ANI) August 15, 2017विज्ञापन
पलक्कड़ जिला अधिकारी ने पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा फहराने से रोक दिया। जिला प्रशासन ने इसके लिए स्कूल प्रशासन को एक मेमो जारी किया था। मेमो में कहा गया था कि चूंकि स्कूल राज्य सरकार के सपोर्ट से चलते हैं, इसलिए किसी भी स्कूल में किसी राजनेता का झंडा फहराना सही नहीं है।
विज्ञापन
मेमो में कहा गया था कि स्कूल में तिरंगा केवल कोई शिक्षक या लोगों द्वारा चुना गया कोई व्यक्ति ही फहरा सकता है। कलेक्टर के आदेश के बाद भी आरएसएस प्रमुख ने स्कूल में जाकर तिरंगा फहराया। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत ने जिस स्कूल में झंडा फहराया वह आरएसएस के सपोर्ट से चलाया जाता है।