फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad says Dr Manmohan Singh Please do not compare your days with Pm Modi

मनमोहन के बयान पर भड़के रविशंकर, कहा- अपने समय की तुलना मोदीजी से न करें

Wed, 18 Apr 2018 06:28 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
 Ravi Shankar Prasad says Dr Manmohan Singh Please do not compare your days with Pm Modi
रवि शंकर प्रसाद

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मौन मोहन सिंह’ बन जाने की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी को खुद अपनी सलाह पर अमल करते हुए मौन रहने के बजाय विभिन्न मुद्दों पर अक्सर अपनी बात सामने रखनी चाहिए ताकि देश को स्पष्ट संदेश मिल सके।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि मोदी अक्सर उनकी इस बात के लिए आलोचना किया करते थे कि वे बोलते नहीं है। मुझे लगता है कि जो सलाह वे मुझे दिया करते थे उस पर उन्हें खुद उसका पालन करना चाहिए। मुझे खुशी है कि कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर मोदी ने मुंह खोला लेकिन उन्हें यह बहुत पहले करना चाहिए था। उच्च पदों पर बैठे लोगों को समय पर बोलना चाहिए नहीं तो यह संदेश जाता है कि गलत काम करने वाले सख्त सजा से बच जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-जो सलाह मुझे देते थे, खुद भी अपनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने दिया जवाब
सिंह के मोदी पर इस हमले का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी गैंगरेप की घटनाओं पर पहले ही बोल चुके हैं और उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मनमोहन सिंहजी आपकी धारणा के विपरीत जब मोदी कुछ बोलते हैं तो उसे सुना जाता है और कार्रवाई भी होती है। कृपया अपने समय की तुलना मोदीजी से न करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed