{"_id":"5ad6e2a74f1c1ba0098b5187","slug":"manmohan-singh-tsaid-that-narendra-modi-should-follow-his-own-advice-to-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-जो सलाह मुझे देते थे, खुद भी अपनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-जो सलाह मुझे देते थे, खुद भी अपनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्नाव और कठुआ मामले पर काफी दिनों तक चुप्पी साधे रहने की वजह से चुटकी ली है। उन्होंने मोदी से कहा है कि वह मुझे दी हुई सलाह पर पहले खुद अमल करें। भाजपा मौन मोहन सिंह कहकर उनका कई बार मजाक बना चुकी है क्योंकि उन्होंने अपनी सरकार के आखिरी सालों में कई मामलों पर कुछ नहीं कहा था। जिसकी वजह से अब उन्होंने मोदी पर चुटकी ली है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार के साथ हुई बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार मोदी ने 8 साल की मासूम के साथ गैंगरेप के बाद हत्या और उन्नाव में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के मामले में बीते शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ी थी। मोदी ने आंबेडकर जयंती के मौके पर इन दोनों मामलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि देश की बेटियों को इंसाफ मिलेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सिंह ने कहा कि दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया कांड के बाद उनकी सरकार ने जरूरी कदम उठाए थे और बलात्कार के कानून में जरूरी बदलाव किए थे।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पीएम को अपनी सलाह को खुद मानना चाहिए और उन्हें कई मौकों पर बोलना चाहिए। मीडिया के जरिए मुझे पता है कि वह चुप रहने पर मेरी आलोचना करते रहते हैं। मुझे लगता है कि जो सलाह उन्होंने मुझे दी है उसे उन्हें पहले खुद अमल में लाना चाहिए। कठुआ मामले पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले को अपने पास रखना चाहिए था और इसे ज्यादा गंभीरता से हैंडल किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन