फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad said Government will never compromise on the data 

रविशंकर प्रसाद बोले- सरकार भारतीयों के डाटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी 

Sun, 19 Jul 2020 01:42 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad said Government will never compromise on the data 
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारत सरकार डाटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीयों का डाटा समाज और देश का है। सरकार जल्द ही डाटा सुरक्षा कानून लेकर आ रही है। जिसकी जांच संसद की एक चयन समिति कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीयों का डाटा भारत की प्रभुसत्ता का है। इसलिए हम कभी भी किसी भी दशा में डाटा साम्राज्यवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान वह अपने पिता ठाकुर प्रसाद की स्मृति में आयोजित एक आभासी व्याख्यान में बोल रहे थे। बता दें कि उनके पिता पटना उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और बिहार में जनसंघ के संस्थापक थे।
विज्ञापन


इस दौरान पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश एस एन झा, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सी के प्रसाद और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य अनंत विजय सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed