फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raveesh Kumar said we have shared the evidence of downing f-16 why is he not sharing evidence

हमने एफ-16 गिराने के दिए सबूत, पाकिस्तान भी दो मिग गिराने का जारी करे वीडियो: विदेश मंत्रालय

Sat, 09 Mar 2019 11:17 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Sat, 09 Mar 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Raveesh Kumar said we have shared the evidence of downing f-16 why is he not sharing evidence
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : ANI

भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर की गई उसकी कार्रवाई सफल रही और साथ ही देश ने यह भी दिखा दिया कि वह सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान मिग 21 बाइसन के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया तथा इसके चश्मदीद गवाह और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं।

विज्ञापन




उन्होंने कहा, ‘हमने एम्राम मिसाइल के टुकड़ों के रूप में सबूत भी साझा किए हैं, जो मौके से बरामद किए गए थे और जिसे (एम्राम मिसाइल) पाकिस्तानी वायुसेना का केवल एफ-16 विमान ही ले जाने में सक्षम है। हमारी गैर सैन्य (किसी सैनिक ठिकाने और नागरिक क्षेत्र को निशाना न बनाने) आतंकवाद-रोधी कार्रवाई वांछित उद्देश्य प्राप्त करने में सफल रही। इससे पता चलता है कि हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध हैं।’ 
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की असफल कोशिश के दौरान हमने केवल एक विमान खोया। उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान के पास भारत का दूसरा विमान गिराने के सबूत हैं, जैसा कि वह दावा करता है तो उसने वे साझा क्यों नहीं किए।’ कुमार ने कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने अमेरिका से कहा है कि वह इस बात की जांच करे कि एफ-16 का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना बिक्री के नियमों और शर्तों के अनुसार है या नहीं। यदि पाकिस्तान दावा करता है कि वह नई सोच वाला नया पाकिस्तान है तो उसे आतंकी समूहों और सीमापार आतंकवाद के खिलाफ नया एक्शन दिखाना चाहिए। यह खेदजनक है कि पाकिस्तान अभी भी जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा हमले के पीछे होने के दावे से इनकार कर रहा है।

रवीश कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना है कि उन्होंने (जेईएम) ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। इसमें कुछ भ्रम है क्या पाकिस्तान जेएम का बचाव कर रहा है?' कुमार ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह बिना किसी बाधा के अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी जमीन से संचालित हो रहे आतंकी समूहों के खिलाफ ठोस, प्रामाणिक और लगातार कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन अब भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत उसका प्रत्यर्पण कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed