फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rats increase trouble in Puri Jagannath Temple News in Hindi

Jagannath Temple: पुरी जगन्नाथ मंदिर में चूहों ने बढ़ाई परेशानी, देवताओं की पोशाकों को रहे कुतर

Mon, 16 Jan 2023 08:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 08:36 PM IST
सार

मंदिर के एक सेवादार रामचंद्र दासमहापात्र ने कहा, कोरोना काल में मंदिर बंद रहा, जिस कारण यहां चूहों की तादात बढ़ गई।

विज्ञापन
Rats increase trouble in Puri Jagannath Temple News in Hindi
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : iStock

विस्तार

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में चूहे परेशानी का कारण बन गए हैं। यहां इनकी तादात लगातार बढ़ती जा रही है, जिस कारण अब वे मंदिर की वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने लगे हैं। मंदिर के सेवादाओं और पुजारियों का कहना है कि चूहे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पोशाकों को कुतर रहे हैं। डर है कि कहीं वे मंदिर में देवताओं की लकड़ी की मूर्तियों को नुकसान न पहुंचा दें। हालांकि, मंदिर प्रशासक जितेंद्र साहू ने कहा है कि चूहों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


कोरोना के समय बढ़े चूहे
मंदिर के एक सेवादार रामचंद्र दासमहापात्र ने कहा, कोरोना काल में मंदिर बंद रहा, जिस कारण यहां चूहों की तादात बढ़ गई। उन्होंने कहा, मंदिर के गर्भगृह में कुछ चूहे थे, लेकिन कोरोना के बाद उनकी संख्या में काफी वृद्धि हुई है। चूहे देवताओं पर चढ़ाई गई मालाओं, फूलों और उनकी पोशाकों को कुतर रहे हैं। 
विज्ञापन


मंदिर में नहीं है जानवरों को मारने की इजाजत 
मंदिर के नियम के मुताबिक, जानवरों को मंदिर के अंदर मारने या जहर देने की अनुमति नहीं है। एक सेवादार ने बताया, मंदिर के आरओआर में उल्लेख है कि मंदिर परिसर में पाए जाने वाले चूहों, चमगादड़ों और बंदरों से कैसे निपटा जाए। कोई भी व्यक्ति मंदिर के नियमों के अनुसार किसी भी जीवित प्राणी का जीवन नहीं छीना जा सकता है। मंदिर के प्रशासक जितेंद्र साहू ने बताया कि हम चूहों को जिंदा पकड़ने के लिए जाल लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed