Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rath Yatra not possible to conduct on same date across world ISKCON writes to Shri Jagannath Temple Committee

Rath Yatra: 'दुनियाभर में एक तिथि पर रथयात्रा निकालना संभव नहीं', ISKCON ने जगन्नाथ मंदिर समिति को लिखा पत्र

Tue, 21 Oct 2025 10:44 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 21 Oct 2025 10:44 PM IST
सार

पुरी के गजपति महाराज दिब्यसिंह देब ने इस्कॉन से आग्रह किया कि जगन्नाथ रथयात्रा को पूरे विश्व में एक ही तिथि पर मनाया जाए। पर इस्कॉन ने व्यावहारिक कारणों का हवाला देते हुए इसे असंभव बताया।

विज्ञापन
Rath Yatra not possible to conduct on same date across world ISKCON writes to Shri Jagannath Temple Committee
पुरी रथ यात्रा की तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को एक ही तिथि पर आयोजित करने का प्रस्ताव अब विवाद का विषय बन गया है। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ यानी इस्कॉन ने पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति को साफ शब्दों में कहा है कि दुनिया भर में एक ही तिथि पर रथयात्रा आयोजित करना संभव नहीं है। संगठन ने बताया कि विदेशी देशों में प्रशासनिक अनुमति, मौसम की स्थिति और स्वयंसेवकों की उपलब्धता जैसी व्यावहारिक चुनौतियों के कारण यह परंपरा निभाना मुश्किल है।
विज्ञापन


पुरी के गजपति महाराज दिब्यसिंह देब, जो मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सितंबर में इस्कॉन को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि श्रीजगन्नाथ की स्नान यात्रा और रथ यात्रा केवल उसी तिथि पर आयोजित की जाए जो धार्मिक ग्रंथों और परंपरा में निर्धारित है। इस्कॉन ने स्नान यात्रा को निर्धारित ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर मनाने के लिए सहमति जताई, लेकिन रथयात्रा को लेकर वैश्विक एकरूपता पर असहमति व्यक्त की।
विज्ञापन


इस्कॉन का पक्ष 
इस्कॉन की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन गोवर्धन दास ने 19 अक्तूबर को भेजे पत्र में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ही तिथि पर रथयात्रा आयोजित करने में कई असाध्य बाधाएं हैं। संगठन ने बताया कि अधिकांश पश्चिमी देशों में भगवान जगन्नाथ के अनुयायियों की संख्या बहुत कम है। वहां स्थानीय प्रशासन केवल सप्ताहांत (वीकेंड) पर धार्मिक जुलूसों की अनुमति देता है ताकि शहरों के व्यावसायिक कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नगालैंड में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, NDPP और NPF ने किया विलय; CM रियो बने गठबंधन के अध्यक्ष

पत्र में यह भी कहा गया कि कार्यदिवसों में अधिकांश स्वयंसेवक और श्रद्धालु अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के कारण भाग नहीं ले पाते। कई मंदिरों के पास अपने रथ नहीं हैं, और एक ही रथ को कई शहरों में ले जाकर आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, कुछ देशों में रथयात्रा की तिथि के दौरान कठोर सर्दी का मौसम होता है, जिससे आयोजन असंभव हो जाता है।


श्रीजगन्नाथ मंदिर समिति की प्रतिक्रिया
इस बीच, गजपति महाराज दिब्यसिंह देब ने मंगलवार को इस्कॉन के इस रुख पर चिंता जताई और पुनः आग्रह किया कि संगठन अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। उन्होंने कहा कि श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा को पूरी दुनिया में एक ही आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि से आरंभ होने वाले नौ दिवसीय शुभ कालखंड में ही मनाया जाना चाहिए। अपने पत्र में गजपति महाराज ने कहा कि जब महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, रामनवमी, गणेश चतुर्थी, होली, दीवाली, दुर्गा पूजा, वसंत पंचमी और मकर संक्रांति जैसे त्यौहार पूरी दुनिया में निर्धारित तिथि पर मनाए जाते हैं, तो रथयात्रा का अपवाद क्यों होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बिहार में ओवैसी का बड़ा एलान, चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ किया गठबंधन

धार्मिक और सांस्कृतिक तर्क
गजपति देब ने आगे कहा कि यह तर्क देना अनुचित है कि स्थानीय मौसम, प्रशासनिक अनुमति या प्रचार-प्रसार की सुविधा के लिए तिथियों में बदलाव किया जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिसमस, ईद-उल-फितर, बुद्ध पूर्णिमा, पर्युषण पर्व, योम किप्पुर और बैसाखी जैसे त्योहार भी अपने धार्मिक पंचांग के अनुसार ही मनाए जाते हैं, चाहे देश कोई भी हो। उन्होंने लिखा कि रथयात्रा की तिथि को बदलना परंपरा के मूल स्वरूप के विपरीत होगा और भगवान जगन्नाथ की पूजा पद्धति की एकता को प्रभावित करेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed