{"_id":"68a0bb7c8f3aab3ad807782b","slug":"rashtrapati-bhavan-writes-to-west-bengal-chief-secy-on-pleas-of-parents-of-rg-kar-doctor-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: 'पीड़िता के माता-पिता की शिकायतों पर ध्यान दें', राष्ट्रपति भवन का बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: 'पीड़िता के माता-पिता की शिकायतों पर ध्यान दें', राष्ट्रपति भवन का बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश
Sat, 16 Aug 2025 10:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
- फोटो : एएनआई
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की मृतक डॉक्टर के माता-पिता की ओर से बार-बार की जा रही सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत को जांच का निर्देश दिया है। पीड़िता के पिता ने 10, 11 और 12 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तीन ईमेल लिखे थे, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें मानसिक और शारीरिक तकलीफ दी जा रही है और उनकी जान को भी खतरा है। उन्होंने लिखा, हम सब कुछ खो चुके हैं। यह आपके कार्यालय को हमारी तीसरा पत्र है। कृपया जवाब दें।
ये भी पढ़ें: मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला को सौंपा गया नगालैंड का अतिरिक्त प्रभार, ला गणेशन के निधन से खाली हुआ पद
राष्ट्रपति भवन ने 14 अगस्त को यह ईमेल मुख्य सचिव को भेजते हुए कहा, संबंधित ध्यानार्थ एक ईमेल याचिका संलग्न है, जो भारत के राष्ट्रपति को भेजी गई है और स्वयं ही स्पष्ट है। कृपया उनकी मांग पर की गई कार्रवाई के बारे में याचिकाकर्ता को सीधे सूचित करें। राष्ट्रपति सचिवालय के उप सचिव गौतम कुमार की ओर से भेजे गए ईमेल में यह भी कहा गया, अधिक जानकारी के लिए याचिकाकर्ता से अनुरोध है कि वे सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन
डॉक्टर के पिता ने पीटीआई से कहा कि अब उन्हें इस मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि अब मामले में काम शुरू होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन