{"_id":"5fef09de8ebc3e3c52614a61","slug":"rashtrapati-bhavan-museum-complex-will-reopen-on-5-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जनवरी से फिर खुलेगा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय, कोरोना के चलते किया गया था बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच जनवरी से फिर खुलेगा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय, कोरोना के चलते किया गया था बंद
Fri, 01 Jan 2021 05:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 01 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति भवन स्थित संग्रहालय 5 जनवरी से फिर खुलेगा। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। कोविड-19 के प्रसार के कारण संग्रहालय पिछले वर्ष 13 मार्च से दर्शकों के लिए बंद है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, संग्रहालय सोमवार और सरकारी छुट्टियों के अलावा अन्य सभी दिन खुला रहेगा। हालांकि आगंतुक वहां आकर तत्काल बुकिंग नहीं करा सकेंगे, बल्कि उन्हें अग्रिम बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन
साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि सामाजिक दूरी के मानदंडों को पूरा करने के लिए चार पालियां तय की गई हैं। इसमें पहली पाली 9.30 -11.00 बजे, दूसरी 11.30 - 1.00 बजे, तीसरी 1.30-3.00 बजे और चौथी 3.30-5.00 बजे है। इसमें एक बार में अधिकतम 25 दर्शक जा सकते हैं। आगंतुकों से 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
Rashtrapati Bhavan Museum Complex, which was closed for public viewing due to COVID-19 since March 13, 2020, will re-open from January 5, 2021. It will be open on all days (except on Monday and government holidays):Rashtrapati Bhavan
— ANI (@ANI) January 1, 2021