फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rare blood clot risk higher from coronavirus than vaccine, says study

अध्ययन : कोरोना संक्रमण पर खून के थक्के बनने की आशंका सामान्य से 100 गुना ज्यादा

Fri, 16 Apr 2021 02:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 02:37 AM IST
सार

  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने नये अध्ययन में किया दावा : कोविड-19 का टीका लेने वालों में 10 गुना कम मिले सीवीटी के मामले।

विज्ञापन
rare blood clot risk higher from coronavirus than vaccine, says study
corona vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड-19 संक्रमण होने के बाद व्यक्ति में सेरेब्रल वेनस थ्रोम्बोसिस (सीवीटी) खून के थक्के बनने की आशंका सामान्य लोगों के मुकाबले 100 गुना अधिक हो सकती है। वहीं कोविड-19 टीका लेने पर इसकी आशंका 10 गुना तक घट जाती है। यह दावा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को सीवीटी के मामलों पर नए शोध में किया।

विज्ञापन


अध्ययनकर्ताओं ने कोविड-19 संक्रमण के दो हफ्तों में सामने आए सीवीटी के मामलों की तुलना कोविड-19 टीका ले चुके लोगों और सामान्य लोगों के आए मामलों से की। मालूम हुआ कि संक्र्रमित लोगों के समूह में सीवीटी सबसे ज्यादा हैं। यह कोविड-19 का टीका ले चुके लोगों से करीब 10 गुना और सामान्य लोगों में आए मामलाें से 100 गुना अधिक था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के न्यूरोबायोलॉजिस्ट पॉल हैरिसन ने कहा कि आज सभी लोग, सरकारें और चिकित्सक कोविड-19 टीके की वजह से सीवीटी को लेकर सशंकित हैं। लेकिन क्या लोगों यह जानने का प्रयास किया कि संक्रमण होने के बाद सीवीटी होने की क्या संभावना है? यही पता लगाने के लिए मौजूदा अध्ययन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल से कम उम्र वाले 30 प्रतिशत
यह भी सामने आया कि कोविड-19 संक्रमितों में करीब 30 प्रतिशत सीवीटी के मामले 30 साल से कम उम्र के लोगों में थे। यह बड़ा संकेत है कि युवाओं में टीकाकरण समय रहते बढ़ाने की जरूरत है।


पॉल हैरिसन के अनुसार टीके के फायदे और जोखिम को समझने की जरूरत है। सामने आ रही जानकारियों को बेहद सावधानी से परिभाषित करना होगा। अध्ययन में सामने आया है कि कोविड-19 का संबंध सीवीटी से है, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed