फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman leader raped in West Bengal, Adhir Ranjan questions Mamta govt

West Bengal : टीएमसी नेता के खिलाफ दुष्कर्म का केस, अधीर रंजन का सवाल ममता के राज में क्या हो रहा?

Wed, 28 Sep 2022 01:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Sep 2022 01:41 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष ने रानीनगर में एक जिला स्तरीय महिला नेता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामले में रानीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
woman leader raped in West Bengal,  Adhir Ranjan questions Mamta govt
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इसे लेकर लोकसभा में कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने ममता राज में बंगाल में महिला सुरक्षा के बुरे हाल को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम बनर्जी को पत्र लिखकर मांग की कि केस की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष ने रानीनगर में एक जिला स्तरीय महिला नेता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामले में रानीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार और सीएम ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। चौधरी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा की हालत चिंताजनक है। महिला मुख्यमंत्री होते हुए
विज्ञापन

राज्य की यह स्थिति सोचनीय है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि रक्षक भी भक्षक बन जाएंगे तो इससे ज्यादा चिंताजनक क्या हो सकता है? यदि सत्तारूढ़ दल के नेता ही ऐसी गतिविधियों में लिप्त होंगे तो राज्य में महिलाएं कभी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में संबंधित पुलिस अधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सख्त सजा व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed