फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ramvriksh financier Rakesh Gupta jailed

जवाहर बाग हिंसा के मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव के फाइनेंसर को जेल भेजा

Sun, 19 Jun 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला,मथुरा Updated Sun, 19 Jun 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ramvriksh financier Rakesh Gupta jailed

जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव के फाइनेंसर को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पांच घंटे तक उससे कड़ी पूछताछ की। उसने रामवृक्ष के नेटवर्क से जुड़ी तमाम बातें पुलिस को बताईं।

विज्ञापन

राकेश गुप्ता को शुक्रवार को बदायूं पुलिस ने पकड़ लिया था।

मथुरा पुलिस शनिवार को ट्रांजिट रिमांड पर राकेश गुप्ता को ले आई। पुलिस लाइन में उससे एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने पूछताछ की। बाद में जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि राकेश गुप्ता जवाहर बाग हिंसा के बाद पुलिस लाइन के निकट बने रास्ते से अपनी पत्नी दो बेटे और छोटी बेटी के साथ भाग निकला था। बाग से वह पैदल छावनी रेलवे स्टेशन गया और वहां से कासगंज होते हुए ससुराल बरेली पहुंचा। ससुरालीजनों से पैसे लेकर वह फर्रुखाबाद के खटिया नामक स्थान पर पहुंचा। यहां एक साधु के पास रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि राकेश गुप्ता का खास रिश्तेदार बदायूं में अधिवक्ता है। उसकी सलाह के आधार पर वह अपने बचाव के लिए होमवर्क करता रहा था। उसने अब तक अखबारों में प्रकाशित और टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों के आधार पर तैयारी कर रखी थी।

किस सवाल का क्या जवाब देना है, इसके लिए वह मानसिक रूप से तैयार दिखा। राकेश गुप्ता ने कई अहम जानकारियां पुलिस से छुपाने की कोशिश की लेकिन साक्ष्य सामने करने पर उसको इनके बारे में बताना पड़ा। कई मामलों में उसके बारे में चंदनबोस भी राकेश गुप्ता के बारे में बता चुका था। 

अब वीरेश यादव की तलाश में पुलिस

चंदनबोस और राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस वीरेश यादव की तलाश में लग गई है। वीरेश भी बदायूं का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जवाहर बाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी वीरेश यादव पर भी रहती थी।


वह हमेशा अपने साथियों के साथ मुख्य गेट पर रहा करता था। बताया जाता है कि जिस दिन जवाहर बाग में हिंसा हुई थी उस दिन भी वीरेश यादव अपने साथियों के साथ बाग में मौजूद था। पुलिस ने उसकी तलाश में शनिवार को भी कई जगह दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वीरेश यादव के संबंध में जानकारी मिल रही है। पुलिस टीमों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed