फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rampur, Azamgarh by-election result, Counting of votes for three Lok Sabha and seven assembly seats

By-election Results : रामपुर, आजमगढ़ समेत तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना आज

Sun, 26 Jun 2022 01:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 26 Jun 2022 01:13 AM IST
सार

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी।

विज्ञापन
Rampur, Azamgarh by-election result, Counting of votes for three Lok Sabha and seven assembly seats
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना रविवार को होगी। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। 

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। त्रिपुरा की चार सीटों अगरतला, जुबराजनगर, सुरमा और टाउन बारडोवली, झारखंड में रांची जिले में मंदार और आंध्र प्रदेश में आत्माकुरु विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। त्रिपुरा के सीएम साहा टाउन बारडोवली से चुनाव लड़े हैं। सीएम की कुर्सी बचाए रखने के लिए उनका जीतना जरूरी है। 
विज्ञापन


मतगणना की तैयारी पूरी
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अमले ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके तहत विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर लोकसभा की रिक्त सीट पर निर्वाचन के लिए 23 जून को मतदान हुआ था। जिसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में ईवीएम मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं थीं। अब 26 जून को मतगणना होगी। लिहाजा, जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए 16-16 टेबलें लगाई गई हैं। जिसमें 14-14 टेबलों पर ईवीएम से मतगणना होगी। 

वहीं, ईवीएम से मतगणना के लिए करीब चार सौ कर्मचारी और डाक मतपत्र की गिनती 50 से अधिक कर्मी लगाए गए हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल पर पूरे समय लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। साथ ही सादा ड्रेस में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी प्रत्याशी को अलग सुरक्षा मिली हुई है, तो मतगणना परिसर पर उनके सुरक्षा कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना शुरू होने और बाद में भी सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डालने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

ये रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल को आठ जोनों में बांटा गया है। मतगणना स्थल पर आठ क्षेत्राधिकारी, 21 थाना प्रभारी, नौ निरीक्षक अपराध, 175 उपनिरीक्षक, 1050 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 250 महिला आरक्षी, 40 मुख्य आरक्षी/आरक्षी यातायात, पांच कंपनी एसएसबी, नौ कंपनी पीएसी की तैनाती का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा आठ फायर टेंडर, पांच मोबाइल पार्टी, दस पार्किंग स्थल, दस बैरियर तथा शहर क्षेत्र में 25 स्थानों व देहात क्षेत्रों में 70 स्थानों पर पिकेट लगाई गई हैं।


दिल्ली उपचुनाव मतगणना
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार आईटीआई, पूसा की ऑटोमोबाइल वर्कशाप में होगी। सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक से मिले मत पत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेगी। मतगणना 16 दौर की होगी। रूझान सुबह नौ बजे से मिलने लगेगा। वहीं, दोपहर बाद अंतिम परिणाम मिलने की उम्मीद है। मतों की गणना के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed