फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ramnath kovind meets murli manohar joshi and lk advani

आडवाणी-जोशी से मिले NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोविंद

Thu, 22 Jun 2017 06:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Jun 2017 06:15 AM IST
विज्ञापन
ramnath kovind meets murli manohar joshi and lk advani
राष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से अलग-अलग मुलाकात की। कोविंद पहले जोशी और बाद में आडवाणी से मिले और दोनों नेताओं से समर्थन मांगा। 
विज्ञापन


भाजपा के ये दोनों नेता भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल थे। कोविंद की योजना बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात करने की है।
विज्ञापन


भाजपा ने कोविंद के मुलाकात कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत कोविंद विपक्ष के नेताओं से मिलने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू करेंगे। दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई में कुछ विपक्षी दलों की बृहस्पतिवार को बैठक है। यही कारण है कि कोविंद के विपक्ष के नेताओं से समर्थन मांगने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed