{"_id":"594ab4b34f1c1b82178b4661","slug":"mehbooba-mufti-supports-ramnath-kovind-candidature","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को महबूबा मुफ्ती ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को महबूबा मुफ्ती ने दिया समर्थन
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा आगामी राष्ट्रपति चुनावों में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का एलान किया गया है। महबूबा मुफ्ती की पार्टी जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार में भागीदार है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद पर एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का समर्थन किए जाने पर भाजपा ने पीडीपी का स्वागत किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने श्रीनगर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मिलकर उनके प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
इस दौरान सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को पीडीपी के समर्थन से दोनों दलों के बीच रिश्ते और मजबूत हुए हैं। गठबंधन को बल मिला है। यह उन स्वार्थी तत्वों को भी करारा जवाब है जो निहित स्वार्थों के चलते गठबंधन का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन