{"_id":"580f030b4f1c1bcd75bc2f32","slug":"ramgopal-yadav-attack-mulayam-singh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल यादव बोले- अखिलेश से जलते हैं मुलायम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामगोपाल यादव बोले- अखिलेश से जलते हैं मुलायम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुलायम को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है। हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा। अमर सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम और शिवपाल ही बताएंगे कि अमर सिंह में क्या खूबी है। अमर सिंह ने जादूगर की तरह मुलायम सिंह को समझा दिया कि उन्होंने केस में मदद की, जबकि उन्होंने कोई मदद नहीं की।
रामगोपाल ने आगे कहा कि मुलायम जेल जाने और अमर सिंह के बचाने की बात कल की जो बैठक में कही थी, वह बकवास है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की बात से ऐसा लग रहा है, जैसे सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को मैनेज किया गया।
पार्टी से निकाले जाने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव असंवैधानिक काम कर रहे हैं। जिस तरीके से पार्टी के नेताओं को निष्कासित किया जा रहा है, वो पार्टी संविधान के खिलाफ है। मुलायम और शिवपाल पर चुटकी लेते हुए रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का रजिस्ट्रेशन कैसे हुआ, यह न मुलायम सिंह जानते हैं और शिवपाल तो यह काम करा ही नहीं सकते। रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश के बिना समाजवादी पार्टी की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Netaji and Shivpal ji will tell you as to what is so special about him: Ram Gopal Yadav on Amar Singh pic.twitter.com/FCW5LJAvQR
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016
Even in economics this happens, "Khota sikka ne asli sikke ko market se bahaar kar diya": Ram Gopal Yadav on Amar Singh pic.twitter.com/hzMUm4VuIq
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016